{"_id":"6168b0f85c7a2a7c465d93d0","slug":"chance-of-rain-in-haryana-on-17-and-18-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदलेगा मौसम: 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश के कईं क्षेत्रों में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदलेगा मौसम: 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश के कईं क्षेत्रों में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट
Fri, 15 Oct 2021 04:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 04:06 AM IST
सार
हरियाणा में 16 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिमी व उतर पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
मौसम प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 17 और 18 अक्तूबर को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दोनों दिन प्रदेश में बूंदांबादी के आसार हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आगामी कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की वापसी से हरियाणा में 16 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिमी व उतर पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। 17 अक्तूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित कम दबाव क्षेत्र से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे हवा व गरज-चमक के साथ प्रदेश में 17 अक्तूबर की रात और 18 अक्तूबर को कई जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: धान खरीद: करनाल में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विभाग सतर्क, अन्य जिलों में भी होगा मिलों का फिजिकल वेरिफिकेशन
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस बार प्रदेश से मानसून की विदाई 13 दिन देरी से हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून पीरियड (1 जून से 30 सितंबर) तक माना जाता है, परंतु इस बार मानसून 8 अक्तूबर तक रहा। इस दौरान राज्य में बारिश 571.3 मिलीमीटर हुई जो सामान्य बारिश 438.6 मिलीमीटर से 30 फीसद अधिक दर्ज हुई है। इसी कारण पिछले वर्षों के मुकाबले मौसम में अभी भी नमी अधिक है।
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 33.3 18.7
हिसार 32.8 21.4
करनाल 33.1 16.6
नारनौल 34.0 17.4
रोहतक 32.7 18.8
गुरुग्राम 33.0 21.0
भिवानी 34.8 20.9
बढ़ रहे डेंगू और वायरल के मामले, बरतें सावधानी
बदलते मौसम के चलते प्रदेश में डेंगू और वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू के मामले 1600 से पार हो चुके हैं, जबकि वायरल के मरीजों की सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ लगी हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि ये मौसम इन बीमारियों के लिए अनुकूल है, इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. उषा गुप्ता का कहना है कि बदलते मौसम के अनुसार खान पान रखें, आसपास पानी जमा न होने दें।