{"_id":"57e6a47e4f1c1bdc08a8267e","slug":"challanger-cup-all-india-football-tournament-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल टूर्नामेंटः मणिपुर की हरियाणा को करारी शिकस्त, रैफरी से बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल टूर्नामेंटः मणिपुर की हरियाणा को करारी शिकस्त, रैफरी से बहस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में मणिपुर ने हरियाणा को करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के मुकाबले फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-42 में खेले जा रहे हैं। शनिवार को सेक्टर-17 स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मैच में थाऊ फुटबॉल अकादमी मणिपुर ने हरियाणा की टीम को एक तरफा मैच में 7-0 से करारी शिकस्त दी।
टीम से एल. बेनसन ने 3 गोल, एल. रॉबिंसन ने 2 गोल, दिल्लू ने 1 गोल, रॉनाल ने 1 गोल किया। वहीं विजेता टीम के दो खिलाड़ियों को रैफरी से बहस करने के कारण येलो कार्ड भी दिखाया गया। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में यंगस्टर्स क्लब चंडीगढ़ ने गुजरात फुटबॉल अकादमी को 10-0 से मात दी। विजेता टीम से कमरजीत ने 4 गोल दागे। रोहित ने 2 गोल किए। कर्मजीत ने फिर से शानदार खेल दिखाते हुए 2 गोल और किए।
जसकरण और अमरप्रीत ने 1-1 गोल किए। मैच में रैफरी से बहस करने को लेकर विजेता टीम से 3 और हारने वाली गुजरात टीम के 2 खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिया गया। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-42 में खेले गए फुटबॉल ग्राउंड में मैचों में फुटबॉल क्लब पूणे ने अमरजीत फुटबॉल अकादमी को 3-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
दिन में खेले गए दूसरे मैच में नवी मुंबई फुटबॉल अकादमी ने जेजे सॉक्रर फुटबॉल अकादमी बंगलुरू को 3-1 से मात दी। वहीं तीसरे मैच में दलबीर फुटबॉल अकादमी ने प्राइड स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम को 4-1 से शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।