फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   challanger cup all india football tournament in chandigarh

फुटबाल टूर्नामेंटः मणिपुर की हरियाणा को करारी शिकस्त, रैफरी से बहस

Sat, 24 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
challanger cup all india football tournament in chandigarh
फुटबाल मैच
14वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में मणिपुर ने हरियाणा को करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के मुकाबले फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-42 में खेले जा रहे हैं। शनिवार को सेक्टर-17 स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मैच में थाऊ फुटबॉल अकादमी मणिपुर ने हरियाणा की टीम को एक तरफा मैच में 7-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


टीम से एल. बेनसन ने 3 गोल, एल. रॉबिंसन ने 2 गोल, दिल्लू ने 1 गोल, रॉनाल ने 1 गोल किया। वहीं विजेता टीम के दो खिलाड़ियों को रैफरी से बहस करने के कारण येलो कार्ड भी दिखाया गया। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में यंगस्टर्स क्लब चंडीगढ़ ने गुजरात फुटबॉल अकादमी को 10-0 से मात दी। विजेता टीम से कमरजीत ने 4 गोल दागे। रोहित ने 2 गोल किए। कर्मजीत ने फिर से शानदार खेल दिखाते हुए 2 गोल और किए।
विज्ञापन


जसकरण और अमरप्रीत ने 1-1 गोल किए। मैच में रैफरी से बहस करने को लेकर विजेता टीम से 3 और हारने वाली गुजरात टीम के 2 खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिया गया। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-42 में खेले गए फुटबॉल ग्राउंड में मैचों में फुटबॉल क्लब पूणे ने अमरजीत फुटबॉल अकादमी को 3-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में खेले गए दूसरे मैच में नवी मुंबई फुटबॉल अकादमी ने जेजे सॉक्रर फुटबॉल अकादमी बंगलुरू को 3-1 से मात दी। वहीं तीसरे मैच में दलबीर फुटबॉल अकादमी ने प्राइड स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम को 4-1 से शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed