फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cerulean lightning in workshop, cylinder blast, 3 scorched, 2 injured

बिजली गिरने से सिलेंडर फटा, 3 झुलसे, 2 घायल

Sun, 20 Mar 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 20 Mar 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Cerulean lightning in workshop, cylinder blast, 3 scorched, 2 injured
पटियाला में सिलेंटर फटने से 5 घायल - फोटो : amar ujala

पटियाला के नाभा में रोहटी पुल के पास एक कंबाइन वर्कशॉप पर रविवार तड़के बिजली गिरने से वर्कशॉप में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। थोड़ी देर बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया जिससे पूरी इमारत ढह गई।

विज्ञापन


इससे वर्कशॉप के पांच मुलाजिम घायल हो गए। तीन मुलाजिम गंभीर रूप से झुलस गए हैं जबकि दो बुरी तरह जख्मी हैं। गंभीर तीनों घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार तड़के अचानक पहले तेज आंधी चली उसके बाद बारिश के साथ बिजली भी चमकी। इसी दौरान नाभा में रोहटी पुल के पास गिल कंबाइन की वर्कशॉप पर बिजली गिर गई। मामले के जांच अधिकारी रोहटी पुल चौकी के एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से गिल कंबाइन की वर्कशाप में रखे एक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई और यह फट गया। जोरदार धमाका होने से वर्कशाप की पूरी इमारत ढह गई। आग से वर्कशॉप में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे में गिल कंबाइन की वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करने वाले चार मुलाजिम जो काम के बाद वर्कशाप में ही सोते थे उनमें से तीन बीरवल सिंह (20) निवासी अमरगढ़, जसप्रीत सिंह (35) निवासी गांव वडला थाना अमरगढ़ जिला संगरूर, परमजीत सिंह (20) निवासी राजपुरा बुरी तरह से झुलस गए। कुलदीप सिंह (20) निवासी गांव वडला थाना अमरगढ़ जिला संगरूर जख्मी हो गए।

कुलदीप की हड्डी टूट गई है। वर्कशॉप की रात के समय चौकीदारी करने वाला बुजुर्ग मुलाजिम पाला सिंह (70) निवासी गांव खुर्द जिला पटियाला भी इस हादसे में जख्मी हुआ है। उसके सिर व छाती में दीवार गिरने से गंभीर चोटें आई है। वह हादसे के वक्त बिल्डिंग के बाहर मौजूद था।


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे में दबे मुलाजिमों को बाहर निकाला। पांचों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने बीरवल सिंह, जसप्रीत सिंह व परमजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed