फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre sanctions Z category VIP security to Rana Gurmit Singh Sodhi in Punjab

पंजाब: अमरिंदर सिंह के करीबी राणा गुरमीत सिंह सोढी को मिली जेड सुरक्षा, कुछ दिन पहले भाजपा में हुए थे शामिल

Wed, 29 Dec 2021 06:23 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 06:23 PM IST
सार

चार बार के विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। राणा पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी हैं। यही वजह है कि उन्होंने 21 दिसंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी।  

विज्ञापन
Centre sanctions Z category VIP security to Rana Gurmit Singh Sodhi in Punjab
राणा गुरमीत सिंह सोढी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी और पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। 21 दिसंबर को राणा गुरमीत सिंह सोढी ने नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था। राणा चार बार से विधायक हैं। उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए पत्र को पोस्ट किया था।

विज्ञापन


राणा गुरमीत सिंह सोढी मौजूदा समय फिरोजपुर जिले की गुरुहरसहाय विधानसभा सीट से विधायक हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में खेल मंत्री थे। पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में चुनावी रैली है। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर गुरमीत सिंह सोढी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और जब भी वह पंजाब और दिल्ली में यात्रा करेंगे तो उनके पास सीआरपीएफ कमांडो का एक सशस्त्र कवर होगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्ती की वजह से कांग्रेस को अलविदा कह राणा गुरमीत सिंह सोढी भाजपा में शामिल हुए है। सोढी वर्ष 2002 से लगातार गुरुहरसहाए विधानसभा सीट से चार बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। सोढी गुरुहरसहाए विधानसभा क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1985 में लड़े थे, उस समय आजाद प्रत्याशी सजवार सिंह ने सोढी को पराजित किया था। वर्ष 2002 व 2007 में सोढ़ी ने अकाली दल के प्रत्याशी परमजीत सिंह संधू को पराजित किया। उसके बाद 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में अकाली उम्मीदवार वरदेव सिंह मान को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed