{"_id":"6015404c8ebc3e32b4381005","slug":"central-government-should-take-issue-of-farmers-seriously-says-deepender-singh-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र, किसानों की मांगों को बताया जायज, केंद्र से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र, किसानों की मांगों को बताया जायज, केंद्र से की ये मांग
Sat, 30 Jan 2021 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हाईकोर्ट बार काउंसिल के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। हुड्डा शनिवार को चंडीगढ़ में सेक्टर 37 के चौधरी मातुराम लॉ भवन में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम नए युवा वकीलों को नामांकन प्रमाण पत्र देने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। किसानों के मुद्दे की गंभीरता को समझा जाना चाहिए। उनके साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ने कहा कि 26 जनवरी को होने वाली हिंसा में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन निर्दोष किसानों को निशाना न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो। इससे किसी का भी भला नहीं होगा। सरकार को समाधान की तरफ ध्यान देकर जल्द ही इस समस्या को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो। इससे किसी का भी भला नहीं होगा। सरकार को समाधान की तरफ ध्यान देकर जल्द ही इस समस्या को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
इस मौके पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन के चेयरमैन करणजीत सिंह समेत रोहतक, संगरूर, झज्जर और करनाल की बार एसोसिएशन के प्रधान भी शामिल रहे। इस दौरान लगभग 300 बच्चों को नामांकन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वकालत एक पेशा होने के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिसके माध्यम से हम पीड़ित लोगों की सहायता कर सकते हैं। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।