फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government approves bridge of 80 crore in Yamuna

हरियाणाः यमुना पर बनेगा सबसे लंबा पुल, 20 मिनट में पहुंच जाएंगे यूपी

Wed, 01 Aug 2018 09:46 AM IST
मयंक तिवारी, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
मयंक तिवारी, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Wed, 01 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
 Central government approves bridge of 80 crore in Yamuna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
 उत्तर प्रदेश और हरियाणा की दूरी कम करने के लिए केंद्र सरकार ने यमुना पर 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल को मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण बरसात के बाद शुरू किया जाएगा। इसे दो साल में पूरा करने को कहा गया है। इसकी लंबाई 900 मीटर होगी। अब पानीपत के समालखा के रास्ते यूपी में बागपत के गांव कुर्डी नांगल से जाने वाले लोगों को करीब 50 किलोमीटर के बजाय 3 किलोमीटर की ही दूरी नापनी होगी। पहले इसके लिए दो घंटे से अधिक समय व्यतीत करना पड़ता था, लेकिन अब 20 मिनट में ही दूर तय की जा सकेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को समालखा से जोड़ने वाले मार्ग पर यमुना नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार ने इस पुल की मंजूरी देते हुए प्रदेश सरकार को बनवाने का जिम्मा दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से भी इसके निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक जो भी पुल यमुना पर बने हैं, उनकी अधिकतम लंबाई 500 मीटर है। अब बनने वाले पुल की लंबाई नौ सौ मीटर होगी। अभी यमुना पर पानीपत से सनौली पुल बना हुआ है। नए पुल से इसकी दूरी 24 किमी होगी। जबकि सोनीपत से बागपत को जोड़ने वाले पुल की दूरी 26 किमी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजकीपुर पंचायत की जमीन पर बनेगा पुल
खोजकीपुर पंचायत की शामलात जमीन पर इसका निर्माण किया जाएगा। पंचायत की ओर से पुल बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया है। उपायुक्त की ओर से इस प्रस्ताव को मुख्यालय भेज दिया गया है। 

दोनों पुल हो गए थे पुराने : इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी मानते हैं कि दोनों पुल पुराने हो गए हैं। यह पुल 50 साल से अधिक पुराने हैं। इनसे अधिक वजन के वाहनों को नहीं निकाला जा सकता है। आने वाले समय में कोई आपात स्थिति न पैदा हो उसे ध्यान में रखते हुए पुल का निर्माण किया जा रहा है।

पुल का निर्माण होने से रिश्ते भी होंगे मजबूत
यूपी व हरियाणा की सीमा में रहने वालों की आसपास के गांव में रिश्तेदारियां भी हैं। गर्मी में लोग बांध से निकल जाते थे। बारिश होते ही चार माह तक लोग रिश्तेदारियों में नहीं आते थे। इस पुल के पास बसे गांव में आने-जाने में तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता था। 

120 फीट गहरी होगी नींव, 16 लाख क्यूसिक पानी के बहाव की क्षमता
बनने वाले पुल में 19 पिलर होंगे। एक पिलर से दूसरे पिलर की दूरी 33 मीटर होगी। इसकी नींव 120 फीट गहरी होगी। इसकी क्षमता 16 लाख क्यूसेक पानी की होगी। इंजीनियरिंग के लिहाज से अब तक बने पुल में सबसे बेहतर होगा।  


इसे भी जाने-
- समालखा से हथवाला रोड, हथवाला रोड से डिकार्ला, डिकार्ला से आटा, आटा से यमुना बांध। 
- पुल के बाद यूपी की सीमा में साढ़े पांच किमी लंबी सड़क बनेगी। इसे नांगल गांव तक जोड़ा जाएगा। 
- पुल की चौड़ाई 10 मीटर होगी जबकि बनने वाली सड़क सात मीटर चौड़ी होगी। 

खोजकीपुर पंचायत पर बनने वाले पुल की मंजूरी मिल गई है। बारिश के बाद इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। निर्धारित अवधि के दौरान इसे पूरा कर जनता को सौंपा जाएगा। - सुमेधा कटारिया, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed