फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government allows Sikh Jatha to go to Pakistan on Baisakhi

केंद्र सरकार का फैसला : बैसाखी पर सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति दी, फरवरी में लगा दी थी रोक

Tue, 23 Mar 2021 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Central government allows Sikh Jatha to go to Pakistan on Baisakhi
अटारी-वाघा बॉर्डर। - फोटो : फाइल फोटो।

पंजाब में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बैसाखी के मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों की यात्रा के लिए सिख जत्थे को भेजने का फैसला किया है। सिख जत्थे का यह दौरा 12 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होगा। इससे पहले फरवरी में केंद्र सरकार ने सिख जत्थे की पाकिस्तान यात्रा कोरोना का हवाला देते हुए रोक दी थी। उस समय पंजाब में कोरोना के दूसरे चरण की शुरुआत ही हुई थी और बेहद कम मामले सामने आ रहे थे। अब रोज लगभग 35 से अधिक मौतें और 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


यह होगा कार्यक्रम  

  • गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब की मुख्य सचिव को फैक्स संदेश भेजा गया है। इसमें जत्थे के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय कर दी गई है 
  • विज्ञापन
  • इसके तहत 12 अप्रैल को जत्था वाघा बार्डर के रास्ते पैदल ही पाकिस्तान में प्रवेश करेगा और गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब के लिए रवाना होगा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जत्था 13 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में रुकेगा और वहां से वली कंधारी गुफा जाएगा 
  • 14 अप्रैल को गुरुद्वारा पंजा साहिब में बैसाखी पर्व का मुख्य समारोह होगा और उसके बाद सिख जत्था श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना होगा। 
  • 15 अप्रैल को श्री ननकाना साहिब में स्थानीय गुरुद्वारों के दर्शन करने के बाद 16 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा (फारुखाबाद, पाकिस्तान) के दर्शन कर वापस श्री ननकाना साहिब लौटेगा। 
  • 17 अप्रैल को यह जत्था सड़क मार्ग से श्री ननकाना साहिब से लाहौर स्थित गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब जाएगा। 
  • यहां 18 अप्रैल तक ठहरने के बाद 19 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब करतारपुर पहुंचेगा और यहीं रात्रि विश्राम होगा।
  • 20 अप्रैल को श्री गुरुद्वारा रोढ़ी साहिब (एमनाबाद) के दर्शन कर जत्था लाहौर वापस पहुंचेगा, जहां 21 अप्रैल तक गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब में ठहरने के बाद 22 अप्रैल को वाघा बार्डर के रास्ते ही भारत लौट आएगा।

श्रद्धालु पाक में किसी का विशेष आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे 
गृह मंत्रालय ने श्रद्धालुओं के लिए हिदायतें भी जारी की हैं। इसके तहत जत्थे का कोई सदस्य पाकिस्तान में किसी का विशेष आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा। जत्थे के सदस्यों का निर्धारण पंजाब पुलिस, सीआईडी, इंटेलिजेंस आदि की रिपोर्ट के आधार पर होगा। केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी, जिनकी संबंधित राज्य सरकार मंजूरी देगी। इस संबंध में एसजीपीसी को 26 मार्च तक श्रद्धालुओं की सूची भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed