फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   celebrity said with Amar Ujala, will save daughter!

अमर उजाला संग सितारे बोले, बेटी ही बचाएगी!

Fri, 17 Jan 2014 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jan 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
celebrity said with Amar Ujala, will save daughter!

यह मौका था चंडीगढ़ के लिए खास तौर से तैयार न्यूज पोर्टल और मोबाइल साइट की लॉन्चिंग का, लेकिन अमर उजाला का 'बेटी ही बचाएगी' अभियान भी अपनी तरफ कई निगाहें खींचने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित समारोह में जो सितारे पहुंचे, उन्होंने chandigarh.amarujala.com और m.amarujala.com/chandigarh लॉन्च किया और साथ ही देश के प्रमुख अखबार समूह के 'बेटी ही बचाएगी अभियान' का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस किया।
विज्ञापन


सभी मेहमानों ने की पहल की तारीफ
समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे चंडीगढ़ के मेयर हरफूल चंद कल्याण, इंटरनेशनल क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाबी पॉप सिंगर जसबीर जस्सी और लाभ जांजुआ, फिल्म अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, टीवी और फिल्म एक्टर शाहबाज खान, पंजाबी फिल्मों की मशहूर अदाकारा मनरीत कौर, टीवी सीरियल अभिनेता सत्यजीत शर्मा, फिल्म निर्देशक सुनंद मित्रा और पंजाबी एक्टर हरीश वर्मा ने इस अभियान के तहत भरी जाने वाली शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कॉलेज में मौजूद सभी छात्राओं ने गजब का उत्साह दिखाया और इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमर उजाला इस अभियान के जरिए समाज में बेटियों की अहमियत को रेखांकित कर रहा है।

पेंटिंग की प्रदर्शनी

इस अवसर पर उन चुनिंदा पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो इसी अभियान के तहत आमंत्रित की गई थीं। इन पेंटिंग के माध्यम से भी महिलाओं के महत्व को दर्शाया गया है।

सभी मेहमानों ने अमर उजाला के इस नायाब अभियान की जमकर प्रशंसा की और कहा कि मौजूदा दौर में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और आगे इसमें और इजाफा होगा।

माधुरी दीक्षित बनीं हिस्सा
समारोह में 'बेटी ही बचाएगी' अभियान पर आधारित कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर माधुरी दीक्षित का संदेश भी प्रसारित किया, जिसे हाथोंहाथ लिया गया।

अमर उजाला न केवल एक जिम्मेदार मीडिया हाउस है बल्कि वह समाज के प्रति अपनी दूसरी जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझता है। इसलिए वह समय समय पर कई सामाजिक विषयों पर विशेष अभियान भी चलाता है। इसी क्रम में अमर उजाला ने इस बार बेटी ही बचाएगी अभियान का बीड़ा उठाया है।


यह अमर उजाला की सुविचारित सोच है कि अगर बेटी न होगी तो न बहन होगी, न माँ, न बेटी, न देश, न समाज और न दुनिया। बेटी ही बचाएगी। इसलिए हमने 'बेटी बचाओ' के प्रचलित नारे से एक कदम आगे बढ़कर कहा, बेटी ही बचाएगी!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed