{"_id":"5c779ff4bdec2273667927ab","slug":"celebrity-cricket-league-first-day-matches-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग: मुंबई हीरोज की जीत से शुरुआत, बारिश ने रद्द कराया 'पंजाब दे शेर' का मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग: मुंबई हीरोज की जीत से शुरुआत, बारिश ने रद्द कराया 'पंजाब दे शेर' का मैच
Thu, 28 Feb 2019 02:16 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का आगाज बुधवार से चंडीगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में हुआ। बॉलीवुड और पॉलीवुड के स्टार सितारों से सजी बॉबी देओल की अगुआई में मुंबई हीरोज ने जीत के साथ शुरुआत की। दस दस ओवर के इस टूर्नामेंट में मुंबई हीरोज की टीम ने बंगाल टाइगर्स को 8 विकेट से हरा दिया।
बंगाल की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बनाए। जैमी ने टीम के लिए 29 गेंदों पर सबसे अधिक 49 नाबाद रन बनाए। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज नंदी ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में बॉबी देयोल ने 2 ओवर में बिना विकेट लिए 18 रन दिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई हीरोज 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से राजा बेहलवाली ने मात्र 15 गेंदों पर शानदार 35 नाबाद रन की पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज साकिब सलीम ने 13 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन
पहला मुकाबला पानी की भेंट चढ़ा
सुबह हुई बारिश के चलते मैदान पर पानी भरा था। क्रिकेट पिच पर भी काफी गीला था। इसके चलते दिन का पहला मुकाबला भोजपुरी दबंग और पंजाब दे शेर के बारिश की भेंट चढ़ गया। यह मुकाबला शाम 4 बजे शुरू होना था। इसकेबाद आयोजकों ने कड़ी मेहनत करते हुए पिच पर से जमा पानी को हटाया।