फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Celebrity Cricket League, Actor salman khan reached in chandigarh

चंडीगढ़ पहुंचे सलमान खान, स्टेडियम में दिखा ऐसा जलवा, एक झलक के लिए बेताब दिखे फैंस

Fri, 01 Mar 2019 01:45 AM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Cricket League,  Actor salman khan reached in chandigarh
सलमान खान

चंडीगढ़ के सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखे। मौका था सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का। जिसमें वह मुंबई हीरोज की टीम को चीयर करने के लिए विशेष तौर पर मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचे। जैसे ही 5.53 बजे सलमान स्टेडियम के अंदर पहुंचे प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई सलमान भाईजान, भाईजान बोलकर उनका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा था। सलमान खान ने भी अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। 

विज्ञापन


मुंबई हीरोज का हौसला बढ़ाने पहुंचे स्टेडियम 
मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खान हैं। अपने भाई और मुंबई टीम के खिलाड़ियों में जोश भरने में सलमान खान हमेशा से कोई कमी नहीं रखते। इसी वजह से वह गुरुवार को खास तौर पर सिटी पहुंचे। हालांकि सलमान खान सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश वह नही पहुंचे पाए। 

विज्ञापन

Celebrity Cricket League,  Actor salman khan reached in chandigarh
चंडीगढ़ पहुंचे सुपरस्टार सलमान खान

लीग के उद्घाटन मौके पर उनके भाई सोहेल खान ने बताया था कि उन्होंने सलमान खान से कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में होने वाले मैचों के बारे में बताया था। सलमान खुद खेल प्रेमी हैं। इसके चलते उन्होंने चंडीगढ़ में आने की हामी भरी थी।

एंट्री थी खास
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में सलमान खान के आने की खबर पहले ही शहरवासियों को मिल चुकी थी। लोग अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान बॉडी गार्ड शेरा मौजूद थे। जो लोगों की भीड़ से उन्हें बचाते हुए स्टेडियम के अंदर ले गए। इस दौरान फैंस की बेताबी देखते ही बनती थी। उन्होंने ने भी हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed