फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCTV Cameras will Applied in SAI Hissar Center

साई के कोच और महिला खिलाड़ियों पर सीसीटीवी रखेंगे नजर

Tue, 04 Feb 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 04 Feb 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
CCTV Cameras will Applied in SAI Hissar Center
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में सात महिला खिलाड़ियों द्वारा कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद सेंटर प्रबंधन की नींद टूटी है।
विज्ञापन


प्रबंधन ने फैसला लिया है कि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्र के सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार बिश्नोई ने इस बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सीसीटीवी लगाए जाने की मांग की है।

बीते शुक्रवार को केंद्र की सात नाबालिग खिलाड़ियों ने प्रेसवार्ता कर कोच सतबीर पंघाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद से केंद्र में महिला खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस विवाद के बाद उन्होंने नार्थ रीजन सेंटर को हिसार साई केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रैक्टिस एरिया में सबसे अधिक कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा कॉमन रूम, बरामदे, वेटिंग रूम और छात्रावास परिसर सहित अन्य सार्वजनिक एरिया में भी कैमरे लगाए जा सकते हैं।

कोच पर विभागीय कार्रवाई का रास्ता साफ
खुलासे के तीन दिन बाद साई सेंटर की लड़कियों ने अपने सेंटर के अधिकारियों को लिखित शिकायत दे दी है। सेंटर के अधिकारियों ने इस शिकायत को जांच की मांग करते हुए नार्थ जोन के निदेशक को भेज दिया है।

अब साई के अधिकारियों की समिति विभागीय जांच करेगी। अब तक साई द्वारा आरोपी कोच पर विभागीय कार्रवाई इसलिए नहीं हो पा रही थी क्योंकि खिलाड़ियों ने शिकायत पुलिस को तो दी थी, लेकिन साई सेंटर को नहीं दी थी।

छुट्टी पर गए आरोपी कोच
आरोपी कुश्ती कोच सतबीर पंघालअवकाश पर चले गए हैं। कोच पर शुक्रवार को आरोप लगे थे। इसके बाद दो दिन का सरकारी अवकाश था। सहायक निदेशक राजेंद्र बिश्नोई ने बताया कि कोच सतबीर छुट्टी पर चले गए हैं।

यौन उत्पीड़न के विवाद के बाद अब पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों का भेजा गया है ताकि इस घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
- राजेंद्र बिश्नोई, सहायक निदेशक, साई हिसार

छात्रावासों में हो सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : सिवाच
नेशनल हॉकी टीम की पूर्व सहायक कोच और अर्जुन अवार्डी प्रीतम सिवाच ने कहा कि योग्यता के बावजूद महिला कोचों को टीम की जिम्मेदारी नहीं दी जाती। इस वजह से छेड़खानी जैसे घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।


उन्होंने कहा कि खेल छात्रावासों में भी महिला खिलाड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। इतना ही नहीं इन जगहों पर महिला वार्डनों की तैनाती होने के साथ ही सीसीटीवी भी अनिवार्य रूप लगे होने चाहिए तभी छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को आसानी से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed