फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI can investigate FPO scam

Chandigarh News: एफपीओ घोटाले की सीबीआई कर सकती है जांच

Thu, 18 Jan 2024 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
CBI can investigate FPO scam
केंद्र ने राज्य सरकार से मांगी सहमति, राज्य सरकार अधिकारियों पर कर चुकी है कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) की अनुदान राशि के घोटाले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से सीबीआई जांच करवाने की सहमति मांगी है। सूत्रों ने बताया है कि राज्य सरकार इस मामले में जल्द ही केंद्र सरकार को अपनी सहमति दे देगी। इस बारे में इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। हालांकि इस मामले में हरियाणा सरकार आरोपियों पर कार्रवाई कर चुकी है। राज्य सरकार इस मामले में बागवानी विभाग के तत्कालीन निदेशक समेत दस अधिकारियों को चार्जशीट किया था। इसके अलावा चार जिलों के एचओडी को सस्पेंड कर दिया था। यह मामला करीब दो साल पुराना है। इसमें सरकार के पास जानकारी पहुंची थी कि कुछ किसानों के नाम पर लाखों रुपये की अनुदान राशि मंजूर की जा चुकी है, जबकि असल किसानों के पास वास्तविक राशि नहीं पहुंची थी। सीएम ने इस मामले में सीआईडी से जांच करवाई थी। सीआईडी जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि यदि सीबीआई इस मामले की जांच करती है तो बागवानी विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed