{"_id":"6aa30e29e52d7512a6028949","slug":"haryana-government-s-major-gift-to-rural-sanitation-workers-hike-in-honorarium-allowances-and-welfare-benef-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों को बड़ा तोहफा: मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी लाभों में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों को बड़ा तोहफा: मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी लाभों में बढ़ोतरी
Fri, 11 Sep 2026 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:38 AM IST
सार
सरकार ने मानदेय के साथ अलग-अलग भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का एलान किया है।
विज्ञापन
सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। सरकार ने मानदेय के साथ अलग-अलग भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। सरकार के अहम फैसले इस तरह से हैं...
विज्ञापन
- ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी
- हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान; देरी होने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा
- मानदेय में बढ़ोतरी से बना बकाया (एरियर) जनवरी 2026 से दिया जाएगा
- मानदेय में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी। इसे 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रति माह किया गया, जो जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक लागू रहेगा
- अपने गांव से बाहर ड्यूटी पर भेजे जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 200 रुपये का दैनिक भत्ता दिया जाएगा
- यह भत्ता संबंधित ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (BDPO) के कार्यालय के पेटी कैश फंड से दिया जाएगा
- ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए सालाना यूनिफॉर्म भत्ता भी बढ़ाया गया है
- यूनिफॉर्म भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये सालाना किया गया
- वॉशिंग भत्ता 500 रुपये बढ़ाया गया। इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये सालाना किया गया