फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug peddlers must mend their ways or face strict action: Administrator

ड्रग पेडलर सुधर जाएं, नहीं तो सख्त कार्रवाई : प्रशासक

Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drug peddlers must mend their ways or face strict action: Administrator
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में अब कार्रवाई के साथ सख्त चेतावनी भी दी गई है। पंजाब के गवर्नर एवं प्रशासक यूटी गुलाब चंद कटारिया ने वीरवार को ड्रग पेडलरों से नशे का अवैध कारोबार छोड़ने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। वहीं, मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नशे के सौदागरों के घरों पर बुलडोजर चलवाना चाहिए। उन्होंने प्रशासक से ऐसी कार्रवाई की अनुमति देने का आग्रह किया। अधिकारियों को कानून के दायरे में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 में आयोजित ड्रग-फ्री अवेयरनेस कार्यक्रम में प्रशासक ने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के कम्युनिटी आधारित नशा जागरूकता अभियान और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के तीन महीने के बाजार अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का भी शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

नशा पूरे समाज को करता है प्रभावित
कटारिया ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। परिवार को नशे के खिलाफ पहली सुरक्षा दीवार बनना होगा। स्कूल और शिक्षक बच्चों को स्वस्थ और उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्कूल-कॉलेज, आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से मिलकर अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल कार्रवाई से नशे की समस्या खत्म नहीं होगी। रोकथाम, जागरूकता, काउंसलिंग, इलाज और पुनर्वास पर एक साथ काम करना होगा। स्कूलों, कॉलेजों, सेक्टरों, कॉलोनियों और बाजारों में नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम नियमित आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को सकारात्मक विकल्पों से जोड़ना जरूरी
मेयर सौरभ जोशी ने युवाओं को खेल, कौशल विकास, तकनीक, उद्यमिता, संगीत और सामुदायिक सेवा जैसे सकारात्मक विकल्पों से जोड़ने पर जोर दिया। नगर निगम सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाएगा और जरूरतमंद परिवारों को काउंसलिंग, उपचार व पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने का प्रयास करेगा।

हर बाजार में तीन महीने चलेगा अभियान
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने बताया कि प्रत्येक बाजार में तीन महीने तक अभियान चलेगा। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और गीत के जरिए नशे के दुष्परिणाम बताए गए। स्कूल विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनएसएस ने हिस्सा लिया। होम एवं सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट मंदीप सिंह बराड़ और विशेष आयुक्त हरप्रीत सिंह सूडान ने गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed