फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against husband for murder and tampering with evidence

Chandigarh News: पति के खिलाफ हत्या, सुबूत खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband for murder and tampering with evidence
चंडीगढ़। मौलीजागरां में दिसंबर 2023 में विवाहिता की मौत के मामले में करीब छह महीने बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी पति सचिन भारद्वाज के खिलाफ धारा 498ए, 302,201 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से नाखुश होकर अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे, जिसके आधार पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। अब 14 जून को होने वाली सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से केस दर्ज करने की रिपाेर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, इस मामले में दिसंबर 2023 में विवाहिता सगोता नाथ ने युवक सचिन के साथ घरवालों की मर्जी बिना शादी कर ली थी लेकिन शादी के दो महीने बाद ही उसकी मौत हो गई और मृतका के परिजनों को फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बलटाना निवासी मृतका के परिजनों ने मौलीजागरां में पहुंचकर ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते परिजनों ने एसएसपी से लेकर अन्य विभिन्न जगहों पर शिकायत दी। इसके बाद भी न्याय न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटाया। अदालत में पुलिस की इत्तेफाकिया रिपोर्ट सहित पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी पेश की गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे लेकिन पुलिस फिर भी इस रिपोर्ट के आधार पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी लेकिन कुछ दिन पहले जब इस मामले में अदालत में सुनवाई हुई तो जज ने दोनों पक्षों की दलीलों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को फटकार लगाते हुए आरोपी पति के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed