फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against 18 people in vandalism case at Badbar Toll Plaza

Barnala News: भाना सिद्धू के पिता, भाई और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज, FIR में लक्खा सिधाना समेत 18 आरोपी

Thu, 08 Feb 2024 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 06:46 PM IST
सार

बड़बर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें चर्चित व्लॉगर भाना सिद्धू के पिता, भाई और दो बहनों समेत 18 लोगों के नाम हैं। लक्खा सिधाना को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
Case registered against 18 people in vandalism case at Badbar Toll Plaza
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बरनाला में व्लॉगर भाना सिद्धू के पिता, भाई आमना सिद्धू, दो बहनों और लक्खा सिधाना समेत 18 लोगों के खिलाफ थाना धनौला में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बड़बर टोल प्लाजा पर सरकारी संपत्ति और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला भाना सिद्धू की रिहाई की मांग से जुड़ा है।

विज्ञापन


तीन फरवरी को बड़बर टोल पर किसान संगठनों समेत अन्य लोगों की पुलिस से टकराव हुआ था। यह संगठन भाना सिद्धू की रिहाई की मांग को लेकर संगरूर स्थित सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू को 31 जनवरी को मोहाली की अदालत ने न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेजा था। 14 फरवरी को भाना सिद्धू को दोबारा मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी के विरोध में सिमरजीत सिंह मान

सीएम भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने रोष प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के करीब 50 किसानों को पुलिस ने महिलां चौक गांव के पास हिरासत लिया था। उधर, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद सिमरजीत सिंह मान को उनके घर फतेहगढ़ साहिब के किला हरनाम सिंह नगर में नजरबंद कर दिया गया था। सिमरजीत सिंह मान भाना सिद्धू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में भाना के खिलाफ तीन मामले

भाना सिद्धू को सबसे पहले लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद पटियाला पुलिस ने चैन स्नैचिंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। रिमांड खत्म होने पर मोहाली पुलिस ने एक नए मामले में भाना को गिरफ्तार कर लिया। 10 दिन में भाना सिद्धू के खिलाफ पंजाब पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। भाना पर मोहाली के एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक को धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed