फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against seven including son of SAD candidate in Bathinda

बठिंडा: शिअद प्रत्याशी के बेटे पर मारपीट का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर सात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 30 Jan 2022 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

मारपीट के आरोप में बठिंडा से शिअद प्रत्याशी सरूप चंद सिंगला के बेटे व छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिअद प्रत्याशी के बेटे दीनव सिंगला का कहना है कि राजनीति के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against seven including son of SAD candidate in Bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा शहर सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी सरूप चंद सिंगला के बेटे दीनव सिंगला समेत सात अज्ञात लोगों पर थाना कैंट पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। दीनव सिंगला ने कहा कि उस पर राजनीति के तहत पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है। थाना कैंट पुलिस को रविंद्र कुमार निवासी बाबा फरीद नगर ने शिकायत दी कि वह बीबी वाला चौक पर दिन में फलों की रेहड़ी लगाता है। 

विज्ञापन


चुनाव होने के कारण वह रात के समय राजनीतिक दलों के पोस्टर लगाने का काम भी करता है। वह राजनीतिक। वह किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है, वह सिर्फ मजदूरी करता है। शिकायत में बताया कि बीती 28 जनवरी की रात को कांग्रेस पार्टी के दफ्तर ने पोस्टर लगाने का काम दिया। वह कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल के पोस्टर लगाने गली नंबर 15 में परिंदा रोड पर दीवारों पर पोस्टर लगा रहा था। 
विज्ञापन


रात के करीब 10:30 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे रोक लिया और फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान मौके पर इनोवा गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक आए, जिन्होंने नीचे उतरते ही बिना कारण उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वालों में एक युवक सरूप चंद सिंगला का बेटा दिनेश सिंगला भी था। जिसने हाथ मरोड़ कर मुक्के मार जमीन पर गिरा दिया और पीठ पर पैरों से वार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कैंट के एएसआई दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित रविंदर कुमार की शिकायत पर शिअद प्रत्याशी के बेटे दीनव सिंगला समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसकी जांच की जा रही है। इस बारे में शिअद प्रत्याशी के बेटे दीनव सिंगला ने कहा कि विरोधियों ने राजनीति के तहत उस पर झूठा केस दर्ज करवाया है। वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। बल्कि पूरे जी जान से अपने पिता का प्रचार पहले की तरह जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed