फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against five Ramlila committees including BJP district president in Chandigarh

आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी: चंडीगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पांच रामलीला कमेटियों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Oct 2021 11:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 11:17 AM IST
सार

चंडीगढ़ में रोक के बावजूद रावण दहन में पटाखों का इस्तेमाल करना लोगों को भारी पड़ गया। चंडीगढ़ पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पांच रामलीला कमेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Case filed against five Ramlila committees including BJP district president in Chandigarh
रावण दहन में पटाखों का किया गया इस्तेमाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटाखों पर रोक के बावजूद चंडीगढ़ की कई रामलीलाओं में पटाखों के जरिए रावण दहन करने पर पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पांच रामलीला कमेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनके अलावा सेक्टर-17, 26, 29 और 27 के रामलीला मैदान में पटाखे चलाने पर छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अटावा में एक दुकानदार को पटाखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
बता दें कि प्रशासन ने 12 अक्तूबर को चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध लगाया था। साथ ही रामलीला कमेटियों को आदेश दिए थे कि वह दशहरा पर बिना पटाखों के पुतलों का दहन करें। आदेश का पालन कराने के लिए शहर के तीनों एसडीएम की तैनाती की गई थी लेकिन इक्का-दुक्का जगहों को छोड़कर हर जगह प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन


इन रामलीला कमेटियों पर हुई एफआईआर

  • सेक्टर-28बी में रावण दहन की दशहरा कमेटी के सदस्यों पर केस दर्ज
  • मनीमाजरा आजाद ड्रामेटिक क्लब के अध्यक्ष मदन लाल आचार्य, महासचिव नवदीप कौशिक व अन्य सदस्यों पर केस दर्ज
  • न्यू इंदिरा कालोनी की धर्म रक्षक कला मंच एवं रामलीला दशहरा आयोजक कमेटी
  • मलोया गांव की यूथ वेलफेयर क्लब दशहरा कमेटी
  • सेक्टर-20 का आजाद ड्रामेटिक क्लब (इसी क्लब ने सेक्टर-34 में रावण दहन का आयोजन किया था)

इनके खिलाफ भी मामला दर्ज

  • सेक्टर-17 स्थित सर्कस मैदान में पटाखा चलाने पर अज्ञात के खिलाफ
  • भाजपा के जिला अध्यक्ष मनु भसीन पर सेक्टर-28 में पटाखा चलाने पर
  • बापूधाम में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के पास पटाखे चलाने पर तीन अज्ञात के खिलाफ
  • सेक्टर-27 रामलीला मैदान में पटाखा चलाने पर नसीम के खिलाफ
  • सेक्टर-29 में रामलीला मैदान में पटाखा चलाने पर दो अज्ञात के खिलाफ
  • अटावा में पटाखा बेचने पर संजीव कुमार की गिफ्तारी, बेल पर मिली जमानत

सेक्टर-34 में आमने-सामने आ गए थे एडीएम-रामलीला कमेटी के सदस्य
सेक्टर-34 में एसडीएम दक्षिण रूपेश कुमार और रामलीला कमेटी के सदस्य रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन पटाखे के साथ करने पर आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच डेढ़ घंटे तक बहस और तनातनी चली। एसडीएम ने रामलीला कमेटी के सदस्यों से पुतलों में पटाखे नहीं लगाने का शपथपत्र मांगा लेकिन कमेटी के सदस्यों ने इंकार कर दिया और पटाखों के साथ रावण दहन पर अड़ गए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह ही इस बार भी रावण दहन होगा। इसके बाद यहां पटाखों के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।

सभी कमेटियों को पहले ही प्रशासन के आदेश से अवगत करा दिया गया था। आदेश का उल्लंघन करने पर ही आयोजकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed