फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car parked outside ASI's house broke, beer bottle thrown in the house

देर रात एएसआई के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार तोड़ी, घर में फेंकी बीयर की बोतल

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car parked outside ASI's house broke, beer bottle thrown in the house
चंडीगढ़। कार सवार बदमाशों ने शनिवार देर रात मनीमाजरा स्थित सुभाष नगर में एएसआई के घर के बाहर खड़ी गाड़ी का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया और घर में बीयर की बोतल और खूर्पी फेंक दी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मनीमाजरा स्थित सुभाष नगर में रहते हैं। रात करीब एक बजे घर के बाहर कुछ टूटने की आवाज आई। उनका बेटा साहिल मोर पहलवान है। साहिल अभ्यास के लिए सुबह तीन बजेे उठा और शौचालय जाने लगा तो उसका पैर कांच पर पड़ गया। उसने लाइट जलाकर देखा तो बीयर की बोतल टूटी पड़ी थी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी गाड़ी देखी तो उसका शीशा टूटा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें कुछ युवक भागते हुए नजर आए। वारदात से कुछ समय पहले कैमरे में पीसीआर की गाड़ी भी जाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

केस सुलझाने के लिए मिली थी प्रमोशन
एएसआई बलजीत ने बताया कि उसे कुछ समय पहले उन्हें एक केस में धमकी मिली थी। अपराध शाखा में रहते हुए उसने अपहरणकर्ताओं को पकड़ा था। 2018 में सेक्टर-18 निवासी एनआरआई को किडनैप कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में उन्होनें कुरुक्षेत्र के दो युवक, दो कैथल, एक हिसार और एक गोहाना के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले को सुलझाने के लिए विभाग ने उन्हें हवलदार से ओआरपी रैंक देकर एएसआई पद पर प्रमोट किया था। बलजीत ने बताया कि इन आरोपियों में से उन्हें एक युवक ने कॉल कर देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed