फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain and General will fight from patiala, know the analysis

पटियाला में कैप्टन से भिड़ने उतरे जनरल, किसके दावे में कितना दम

Tue, 10 Jan 2017 01:13 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Captain and General will fight from patiala, know the analysis
कैप्टन अमरिंदर और जेजे सिंह

भारतीय सेना में राजनीति होती है या नहीं। या किस स्तर पर होती है, ऐसी कोई चर्चा कभी सामने नहीं आई। लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव-2017 में एक मुकाबला ऐसा भी होने जा रहा है जहां दो पूर्व सैन्य अधिकारी आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन


पटियाला शहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह भारतीय सेना में कैप्टन रह चुके हैं और शिअद ने उनके मुकाबले में देश के पहले सिख सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह को चुनावी जंग में उतार दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि पटियाला शहरी सीट पर हमेशा ही पटियाला शाही घराने का वर्चस्व रहा है और कैप्टन अमरिंदर सिंह जनरल जेजे सिंह को सीधी चुनौती दे रहे हैं कि इस बार एक कैप्टन जनरल को हरा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, कैप्टन की चुनौती को जनरल ने भी एक फौजी के अंदाज में ही लिया है। जेजे सिंह का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर शाही ठाठबाट के आदी हैं। जबकि वे एक सैनिक के पोते हैं, कैप्टन के बस की बात नहीं कि वह किसी जनरल को हरा दे।

एक नजर इस विधानसभा सीट के इतिहास पर डालें तो, पटियाला शहर में हिंदू वोटर अधिक हैं। पुराना होने के कारण यह शहर बेतरतीब ढंग से बसा है। शहर की तंग सड़कें और मौजूदा भीड़भाड़ शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह जोकि पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, 2012 में इस सीट से विधानसभा चुनाव जीते थे। 

एक राजनीतिक मोर्चे का अनुभवी

Captain and General will fight from patiala, know the analysis
कैप्टन

हालांकि बाद में उनके राज्यसभा जाने पर 2014 के उपचुनाव में उनकी पत्नी परनीत कौर विधायक चुनी गईं। कैप्टन अमरिंदर इस सीट पर तीन बार जीते हैं। लेकिन उन्होंने लोगों से जो वादे किए, उनमें से कई आज भी पूरे नहीं हुए हैं। इनमें मुख्य है - शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाना। इ

सके अलावा कैनाल बेस्ड वाटर सप्लाई, मुख्य डंपिंग स्थल को शहर से बाहर शिफ्ट करना। कैप्टन की 2002, 2007 व 2012 की लगातार जीत और 2014 में परनीत कौर की जीत ने इस परिवार की यह धारणा बना दी है कि इस विरासती शहर पर हमेशा पटियाला शाही घराने का दबदबा कायम रहेगा और लोग शाही घराने को ही वोट देंगे। 

यही कारण है कि कैप्टन 2017 का विधानसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़ेंगे। दूसरी ओर, कैप्टन को इस चुनाव में जनरल जेजे सिंह की चुनौती कई मायनों में अलग है। कैप्टन अमरिंदर जहां पटियाला शाही घराने के वारिस हैं तो जनरल जेजे सिंह ने अपना बचपन पटियाला की गलियों में खेलकर बिताया है।

वे भी इस शहर से कैप्टन जितना ही लगाव रखते हैं। वैसे कैप्टन और जनरल दोनों लगभग एक ही समय सेना में भर्ती हुए थे। कैप्टन तो तीन साल बाद सेना से लौट आए लेकिन जनरल जेजे सिंह सेना प्रमुख बनने तक सेवा में बने रहे। 

यानी कैप्टन के पास तो सियासी अनुभव बहुत है जबकि जनरल जेजे सिंह के पास बंदूक लेकर दुश्मनों का निपटाने का अनुभव है। फिर भी, राजनीतिक अनुभव की कमी के बीच वे अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर रह चुके हैं। 

दूसरा दुश्मनों को निपटाने में माहिर

Captain and General will fight from patiala, know the analysis

जाहिर है, वे चुनावी पैंतरों की भी ज्यादा समझ नहीं रखते लेकिन उन्हें टिकट देने वाली पार्टी शिअद बीते दस साल से पंजाब की सत्ता में है। कैप्टन के खिलाफ जेजे सिंह की जीत के लिए शिअद पूरी ताकत लगाएगी।

यह पहला मौका होगा जब एक कैप्टन के हाथों जनरल की हार होगी। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी

पटियाला सीट पर मैं अमरिंदर को बुरी तरह मात दूंगा और यह मेरे लिए एतिहासिक जीत होगी। - जनरल जेजे सिंह, शिअद प्रत्याशी

पटियाला अर्बन सीट
कुल वोटर - 140314
पुरुष -73852
महिलाएं - 66462

2012 विधानसभा चुनाव
प्रत्याशी                        पार्टी                   वोट मिले
कैप्टन अमरिंदर सिंह       कांग्रेस                 66041
सुरजीत सिंह कोहली       शिअद                 23723


2014 विधानसभा उपचुनाव
प्रत्याशी ----------- पार्टी ----- वोट मिले
परनीत कौर -------- कांग्रेस ---- 52967
भगवान दास जुनेजा -- शिअद ---- 29685

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed