फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, public meeting with captain, punjab assembly election,punjab congress

लोगों से रूबरू हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, 8 सवालों के दिए दिलचस्प जवाब

Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, public meeting with captain, punjab assembly election,punjab congress
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
एक प्रोग्राम के तहत पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों से रूबरू हुए और उन्होंने 8 सवालों के बेहद दिलचस्प जवाब दिए। कार्यक्रम का आयोजन जालंधर में किया गया। इसके तहत लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान लोगों ने जहां पंजाब में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से संबंधित सवाल किए,
विज्ञापन


वहीं पंजाब में अहम मुद्दा बन चुके नशे पर भी लोगों ने अपनी परेशानी कैप्टन के आगे रखी। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी को उनकी समस्याओं के हल का वादा किया, लेकिन हर सवाल के बाद उनका एक ही जवाब था कि 5 महीने रुक जाओ, हमारी सरकार आने दो, सब कुछ ठीक कर दूंगा। इस दौरान लोगों की ओर से पूछ गए सवाल।
विज्ञापन


सवाल - करतारपुर की रहने वाली राजकुमारी ने बताया कि उसका पति इतना नशा करता है कि उसने घर का सारा सामान अपने नशे की पूर्ति के लिए बेच डाला है। वह अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से पाल रही है। नशे के खात्मे के लिए कुछ किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब - कैप्टन ने कहा कि मैं हर मीटिंग के दौरान यही कहता हूं कि कांग्रेस सरकार आते ही 4 सप्ताह में नशा बंद करवा दूंगा। आपके पति अगर इलाज करवाना चाहते हैं तो उसकी व्यवस्था हम करवा देंगे।

लोगों ने ये सवाल पूछे, कैप्टन ने कुछ यूं जवाब दिए

captain amrinder singh, public meeting with captain, punjab assembly election,punjab congress
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
सवाल - नार्थ जोन प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के सुशील हांडा ने कहा कि कांग्रेस के राज में स्टांप ड्यूटी 6 प्रतिशत तक हुआ करती थी, लेकिन अकाली सरकार ने 9 प्रतिशत कर दी है। प्रापर्टी का कारोबार खत्म होकर रह गया है। एनओसी का मामले में लोगों को परेशान किया जा रहा है।
जवाब - कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सारे पंजाब में ऐसा हाल है। प्रापर्टी का कारोबार अकाली दल ने खत्म कर दिया है। हमारी सरकार आते ही स्टांप ड्यूटी को कम किया जाएगा।

सवाल - जालंधर के थामस की ओर से महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने नौकरी न मिलने की शिकायत भी कैप्टन से की।
जवाब - कैप्टन ने कहा कि यूपीए के राज में जब दाल 100 रुपये किलो थी तो विरोधी पक्ष हल्ला करते नहीं थमता था। लेकिन आज दाल के भाव 150 से 180 रुपये हैं। नौकरी के बारे में कैप्टन ने वादा करते हुए कहा कि पंजाब में लगभग 55 लाख परिवार हैं। वह वादा करते हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हर घर से एक व्यक्ति को वह नौकरी देंगे।

सवाल - एक प्राइवेट स्कूल के साथ फीस और किताबों के मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही जालंधर की रहने वाली कुसुम ने उक्त स्कूल द्वारा उनके साथ किए गए बुरे व्यवहार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वह डीसी को भी इससे अवगत करवाया चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं।
जवाब -  कैप्टन ने कहा कि यह समस्या उनको पूरे पंजाब से आ रही है। उनको शिकायतें मिल रही हैं कि प्राइवेट स्कूल काफी ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। सरकार आने पर वह एक रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन करेंगे। इस मामले में एक कानून भी बनाऐंगे। बच्चों के माता-पिता की इस समस्या का हल किया जाएगा।

सवाल - करतारपुर की रहने वाली अमरजीत कौर ने कहा कि उनका मकान गिर चुका है। बेटी को कोई नौकरी नहीं मिल रही है। उनका रहना, खाना-पीना मुश्किल हो गया है। आप कुछ कर सकते हैं तो कीजिए।
जवाब - कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर रखा है कि कांग्रेस आने पर जिनके पास मकान नहीं हैं, उनको 5 मरले जगह देंगे। जगह के साथ बनाने के लिए राशि भी देंगे।

लोगों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से ये सवाल भी पूछे

captain amrinder singh, public meeting with captain, punjab assembly election,punjab congress
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
सवाल - मंड के रहने वाले तिरलोक सिंह ने कहा कि पंचायत, पुलिस, थाने पर सरकार का कब्जा है। कोई भी काम करवाने जाओ तो एसएचओ तक कह देता है कि सरकार का दबाव है। पंचायतें अपनी मर्जी से काम नहीं कर पा रही हैं।
जवाब - कैप्टन ने कहा कि पंजाब की पुलिस व पंचायत पर ही नहीं बल्कि सभी महकमे पर अकाली दल का कब्जा है। सरकारी महकमों को अकाली दल के लोग चला रहे हैं। लेकिन उनकी सरकार आते ही यह सारा कुछ बदल जाएगा।

सवाल - आंखों में आंसू लिए एक बुजुर्ग ने बुढ़ापा पेंशन न मिलने का दर्द सांझा किया। बुजुर्ग राज राणा ने कहा कि उनको काफी समय से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिली है।
जवाब - कैप्टन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए शराब पर 1 रुपये प्रति बोतल लगाया था। इसके जरिये आने वाला पैसा वेलफेयर में जाता था। अकाली दल ने आते ही यह बंद करवा दिया। उनकी सरकार बनते ही वह फिर से ऐसा शुरू करेंगे। बुढ़ापा पेंशन को 2 हजार और शगुन स्कीम को 51 हजार कर देंगे।

सवाल - सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी और शिक्षा के गिरते ग्राफ पर सवाल उठाते हुए दीपक मल्होत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं हैं। सरकारी स्कूलों का स्तर गिरता जा रहा है। आम आदमी बच्चों को कहां पढ़ाएगा।
जवाब - कैप्टन ने कहा कि सरकारी स्कूल बुरे नहीं हैं, बल्कि यह सरकार बुरी है। प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह भी सरकारी स्कूल से पढे़ हैं। हमारी सरकार आते ही सरकारी स्कूलों में टीचरों की भर्ती की जाएगी। सरकार बनने के बाद वह एजुकेशन व हेल्थ सेवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रुपये लगाएंगे।

सवाल - वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाने वाले गाखला के पूर्ण सिंह ने कहा कि इस मामले का कोई हल नहीं हो रहा है।
जवाब - कैप्टन ने कहा कि मैं जानता हूं कि फौजी किस तरह से अपनी जिंदगी देश के सेवा के लिए गुजार देते हैं। इन बाबुओं को एक फौजी के दर्द का पता नहीं है। इनको सियाचिन भेजो फिर पता चलेगा किस तरह से फौजी देश की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह इस मामले में 202 प्रतिशत उनके साथ हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed