फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh criticized arvind kerjiwal and seeks reply on sikh religion dishonour

केजरीवाल ने सिख धर्म का निरादर किया है, स्पष्टीकरण दें: कैप्टन

Sat, 27 Aug 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Aug 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh criticized arvind kerjiwal and seeks reply on sikh religion dishonour
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए और उनसे सिख धर्म कर निरादर करने पर जवाब मांगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल से उनकी पार्टी के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है, जिसमें उन पर सिख धर्म का निरादर करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यहां तक कि उन्हें (छोटेपुर) यह भी कहा गया कि क्या होगा यदि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आपको निकाला दे देगा। कैप्टन ने केजरीवाल द्वारा नौकरी के दौरान मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर चलाई जाने वाली एनजीओ परिवर्तन को सीआईए से होने वाली फंडिंग की जांच के लिए केंद्र सरकार से मांग की है, जो अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल द्वारा आईआरएस. सेवाओं में रहने के दौरान सिसोदिया के साथ मिलकर चलाई जाती एनजीओ परिवर्तन को फोर्ड फाउंडेशन ने फंड दिए थे, जिसे सीआईए का समर्थन हासिल था। इस बात की जांच होनी चाहिए कि सरकारी सेवाओं में रहने के दौरान वह एक एनजीओ कैसे चला सकते थे और वह भी जिसकी फंडिंग बहुत ही संदिग्धता के दायरे में है, क्योंकि सीआईए को किसी भी चैरिटी के लिए नहीं जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को याद कराए कई पुराने मामले

captain amrinder singh criticized arvind kerjiwal and seeks reply on sikh religion dishonour
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल को याद दिलाया कि धोखाधड़ी के लिए उन्हें आयकर विभाग को 9.2 लाख रुपए अदा करने पड़े थे। कैप्टन ने केजरीवाल से सवाल किया कि क्या आपको आठ सालों बाद अन्ना आंदोलन के वक्त एक भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में खुद को साफ सुथरा दिखाने के लिए दबाव में ये पैसे नहीं देने पड़े थे, जिन 9.2 लाख रुपयों की आप ने विभाग के साथ धोखाधड़ी की थी?

उन्होंने केजरीवाल के दोहरे मापदंड  पर सवाल करते हुए कहा कि आप नेशनल काउंसिल सदस्य पवित्र सिंह ने आरोप लगाया था कि संजय सिंह व दुर्गेश पाठक ने फिल्लौर विधानसभा हल्के से उसकी पत्नी को टिकट देने के लिए 50 लाख रुपए मांगे थे। इस पर आपने प्रतिक्रिया जाहिर करने की जरूरत भी नहीं समझी। जबकि छोटेपुर को एक पार्टी वालंटियर से डोनेशन लेने पर बदनाम करने के लिए समय भी न लिया।

उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि वह संजय सिंह व दुर्गेश पाठक के लिए भी समान व्यवहार क्यों नहीं अपनाते, जिन पर आन रिकॉर्ड आपके अपने सदस्यों ने रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। या फिर स्पष्ट तौर पर आप पंजाबी नेताओं के लिए कुछ नियम अपनाते हो और आपके लिए पैसे कमाने वाले सिंह व पाठक जैसे गैर पंजाबियों के लिए आपके नियम कुछ और हैं।

उचित समय पर खुलासा करेंगे कैप्टन

captain amrinder singh criticized arvind kerjiwal and seeks reply on sikh religion dishonour
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि सिंह व पाठक जैसे गैर पंजाबी नेताओं ने सिख नेताओं के खिलाफ अपमानजनक व निंदनीय भाषा का प्रयोग किया और यहां तक कि उनके धार्मिक चिन्हों का मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि सिखों के दिमाग उनकी दाढ़ियों में हैं।

इसके अलावा केजरीवाल को भी पंजाबी व सिख नेताओं का अपमान करते सुना गया है, जिस कारण स्थानीय वर्करों में बहुत ही नाराजगी है। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह इन सबूतों को जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed