फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh big statement in video conferencing

'अगर प्रदेश में बदलाव न ला पाया तो सन्यास ले लूंगा मैं'

Fri, 05 Feb 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Fri, 05 Feb 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh big statement in video conferencing

अगर मैं प्रदेश में बदलाव नहीं ला पाया तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। ये कहना है पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का। मोगा के लाला लाजपत राय इंजीनियरिंग कॉलेज में कैप्टन अमरिंदर सिंह की विद्यार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करवाई गई। इसमें लगभग 150 विद्यार्थियों के अलावा कॉलेज स्टाफ ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने राजनीति और पंजाब की मौजूदा स्थिति के बारे में अहम सवाल किए। छात्रा अर्शप्रीत कौर की ओर से किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के पूछे सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि इसके लिए अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।
विज्ञापन


छात्रा किरनदीप कौर के नशों में आदी हो रहे नौजवान और इसके खात्मे के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कसम खा चुका हैं कि कांग्रेस सरकार आने पर नशा खत्म किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने नशा करने वालों को ही पकड़ा, लेकिन नशे के सौदागरों को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनदीप कौर ने ठेका भर्ती कर्मियों बारे पूछा तो कैप्टन ने कहा कि यह ठेका सिस्टम कांग्रेस सरकार बनने पर खत्म कर दिया जाएगा और पहले दिन से ही पक्की नौकरी दी जाएगी। इस मौके कुलदीप कौर की ओर से पंजाब में बेरोजगारी और इसके हल के बारे में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम एक जॉब एक फैमिली सिस्टम लेकर आएंगे। इसके अंतर्गत एक परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।

जसविंदर पाल कौर की ओर से पंजाब पुलिस में ट्रायल पास होने के बाद भी नौकरी न मिलने के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का सिस्टम ठीक नहीं है। कुछ अफसर अच्छे हैं, लेकिन भ्रष्ट अफसरों के कारण यह परेशानी आ रही है।

प्रिंसिपल परीनिता की ओर से पंजाब की भलाई व अन्य बदलाव के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा निशाना डूबते पंजाब को बचाने के लिए आखिरी दम तक यत्न करना है, यह मेरा आखिरी यत्न है, इसके बाद मैं राजनीति को अलविदा कहूंगा।


इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सचिव एवं सोशल मीडिया सेल के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल ने विद्यार्थियों को पंजाब में मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह की तारीफ करते हुए सबका धन्यवाद किया। इस दौरान आईएनसी डिजिटल और पीपीसीसी के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर सम्राट ढींगरा, मैनेजमेंट मेंबर डॉ. रमेश बांसल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed