फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, aaam admi party, aap menifesto, punjab assembly election, punjab

कैप्टन अमरिंदर ने 'आप' पर लगाए आरोप, चुनावी घोषणा पत्र पर भड़के

Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, aaam admi party, aap menifesto, punjab assembly election, punjab
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह आप के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भड़क गए। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। आप का चुनावी घोषणा पत्र प्रदेश के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि आप द्वारा कांग्रेस का जो पुराना चुनाव मेनीफेस्टो उछाला जा रहा है, वह आम आदमी पार्टी ने खुद तैयार किया है। आप बनावटीपन में माहिर है।
विज्ञापन


कैप्टन फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा की माता करतार कौर की अंतिम अरदास में पहुंचे थे। यहां पर कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अकाली-भाजपा और आप लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। पंजाब में एक सुलझी हुई सरकार की जरूरत है और वह कांग्रेस बनाएगी। कांग्रेस ही आने वाले समय में अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


वहीं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी ने कहा कि वे शोक समारोह में हिस्सा लेने आए हैं और किसी भी मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे। दीवान टोडर मल हॉल में आयोजित शोक समारोह में कंपेन कमेटी चेयरपर्सन अंबिका सोनी, उप चेयरमैन लाल सिंह, सांसद शमशेर सिंह दूलो, विरोधी पक्ष नेता चरनजीत सिंह चन्नी, साधू सिंह धर्मसोत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, डीसी कमलदीप सिंह संघा, विधायक काका रणदीप सिंह, विजय इंद्र सिंगला समेत शिअद जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा, डॉ. हरबंस लाल, आप नेता लखवीर सिंह राय, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना मौजूद रहे। इस मौके पर पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भेजा शोक पत्र पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed