फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder launched against Jaitley 'Facebook war'

जेटली के खिलाफ कैप्टन ने शुरू किया 'फेसबुक वार'

Tue, 01 Apr 2014 12:52 AM IST
शिवानी/अमर उजाला, चंडीगढ़
शिवानी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder launched against Jaitley  'Facebook war'

बिक्रम सिंह मजीठिया ने रविवार को जहां अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह की गर्दन मरोड़ने की बात कही, वहीं सोमवार को अमरिंदर ने जवाबी कार्रवाई में अपने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली को ‘किराये का सैनिक’ करार दिया।

विज्ञापन


इसके लिए अमरिंदर ने ऑनलाइन मैदान चुना और फेसबुक के जरिए अपने प्रतिद्वंद्वी जेटली और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधा।

अमरिंदर ने सोमवार दोपहर फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा है, ‘आजकल चुनावी दौर में राजनीति में किराये के ऐसे लोग मिलते हैं जिनका इकलौता मकसद चुनाव लड़ना होता है।
विज्ञापन


लोगों और क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता कोई मायने नहीं रखती। ऐसे क्षेत्रहीन और जड़हीन लोग अब अपनी जड़ें तलाशने में जुटे हैं लेकिन इस प्रक्रिया में वे यह भूल जाते हैं कि ‘किराये के लोगों को क्षेत्र से जोड़ना आसान नहीं, इसके लिए लंबा समय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे सम्मानित प्रतिद्वंद्वी अरुण जेटली दिल्ली में पैदा हुए और वहीं पले-बढ़े। यहां तक कि कानून की पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई। वह गुजरात की ओर से तीन बार (वर्ष 2000, 2006 और 2012) राज्यसभा के सदस्य भी बने लेकिन अब वह नवजोत सिंह सिद्धू से छुटकारा पाने की चाहत रखने वाले अकालियों की पसंद से अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

मुझे हैरानी होती है कि गुजरात से राज्यसभा सांसद होने के बावजूद अरुण जेटली पंजाबी किसानों को मोदी द्वारा गुजरात से निकाले जाने पर चुप कैसे रहे। उन्होंने अब तक इन किसानों के बारे में कुछ नहीं कहा।’


आंख मूंद लेते हैं बादल
अमरिंदर ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी नहीं बख्शा। उन्होंने लिखा है कि खुद को किसानों का मसीहा बताने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की खामोशी पर उन्हें हैरानी नहीं होती क्योंकि वह सिर्फ व्यक्तिगत नुकसान पर ही सजग होते हैं। बाकी के प्रति वह आंख मूंद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed