फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder, black list review, foreign sikh, punjab congress, punjab

विदेश में रह रहे सिखों की रिव्यू की जाए ब्लैक लिस्ट: कैप्टन

Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder, black list review, foreign sikh, punjab congress, punjab
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि ब्लैक लिस्ट को रिव्यू किया जाना चाहिए। ब्लैक लिस्ट में शामिल अलग-अलग देशों में रह रहे सिखों के नामों पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। क्योंकि सियासी शरण लेकर बाहर गए सभी लोग देश विरोधी नहीं हैं। बहुत से लोग नौकरी की तलाश में भी गए थे। उनको भारत आने की इजाजत देना कोई गलत नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन ने कहा कि खफा नेताओं की नाराजगी दूर की जाएगी। अभी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है, नाराज लोगों को एडजस्ट किया जाएगा। वह पहले ही कह चुके हैं कि कार्यकारिणी में कटौती नहीं होगी, कुछ लोगों को जोड़ा जाएगा। कैप्टन ने कहा कि उनका यूएस दौरा पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने साठ बैठकें कीं और करीब दस हजार एनआरआईज से मुलाकात की। सिख फॉर जस्टिस संस्था लोगों को गुमराह कर रही है, उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है।
विज्ञापन


एसएफजे ने कभी सिखों का भला नहीं किया, इनका काम सिर्फ खालिस्तान का नारा लगाना है। संस्था की ओर से उन पर लगाए आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में 39 पीपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की, आईपीएस पर कार्रवाई का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं होता। कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद जल्द ही वह कनाडा जाएंगे। कैप्टन ने माना कि बसपा केअकेले चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह तो समझौता चाहते थे, पर मायावती नहीं चाहती हैं। पिछली बार बसपा को सिर्फ दो प्रतिशत वोट ही मिले थे, फिर भी वे अकेले लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत किशोर से मतभेद को नकारते हुए कैप्टन ने कहा कि उनका काम सिर्फ चुनावी रणनीति बनाना है। पार्टी चलाना मेरा काम है। प्रशांत की जगमीत बराड़ और बीर दविंदर सिंह केसाथ बैठकों पर कैप्टन ने कहा कि इसमें कोई गलत नहीं है।


रणनीति तैयार करने के लिए प्रशांत को सभी नेताओं से मिलने की जरूरत है। कैप्टन ने एलान किया कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब में आर्थिक सुधारों पर सुझाव देने को बनी विशेष कमेटी की मदद करने का भरोसा दिया है। उन्होंने डॉ. मनमोहन से इस बारे में अपील की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed