फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh tweets against Order of Inquiry of Aroosa Alam

अब अरूसा पर घमासान: रंधावा पर भड़के कैप्टन, कहा-डीजीपी को आधारहीन मामले की जांच में बेवजह लगाया

Sat, 23 Oct 2021 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 10:45 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की कलह ने एक नया मोड़ ले लिया है। सरकार ने शुक्रवार को कैप्टन और अरूसा आलम के संबंधों और आईएसआई के साथ अरूसा के संबंधों की जांच के आदेश विधिवत रूप से जारी कर दिए। इससे पहले उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने गुरुवार को जालंधर में जांच करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh tweets against Order of Inquiry of Aroosa Alam
अरुसा आलम और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। कैप्टन-सिद्धू में शुरू हुई लड़ाई अब अरूसा आलम तक पहुंच गई है। गृहमंत्री रंधावा ने शुक्रवार को अरूसा आलम के आईएसआई से संबंधों की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को एक के बाद एक ट्वीट के जरिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने रंधावा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सूबे के पुलिस महानिदेशक को एक ऐसे मामले की जांच में लगा दिया है, जिसका कोई आधार ही नहीं है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अलर्ट : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को राष्ट्र विरोधी ताकतों से खतरा, अफसरों की उड़ी नींद 
विज्ञापन


कैप्टन ने शुक्रवार को अपने पहले ट्वीट में रंधावा से पूछा कि ‘आप मेरी कैबिनेट में मंत्री थे। आपने कभी अरूसा आलम के बारे में शिकायत नहीं सुनी। वह 16 साल से भारत सरकार की मंजूरी के बाद ही भारत आ रही थीं। अब आप यह आरोप लगा रहे हैं कि इस अवधि में एनडीए और यूपीए दोनों सरकारों ने पाक आईएसआई के साथ मिलीभगत की थी?
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में कैप्टन ने लिखा- ऐसे समय में जब आतंकवाद का खतरा है और त्योहार नजदीक हैं, राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आपने डीजीपी को एक आधारहीन जांच पर लगा दिया है।

तीसरे ट्वीट में रंधावा को लिखा- ‘तो अब आप निजी हमले कर रहे हैं। यह पद संभालने के एक माह बाद क्या अब आप लोगों को अपनी यह उपलब्धि दिखाएंगे? बरगाड़ी और ड्रग्स के मामले में आपके लंबे वादों का क्या हुआ? पंजाब अब भी आपके वादे के मुताबिक कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।


विवाद की वजह: कैप्टन की महिला मित्र के खिलाफ जांच के आदेश 
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अरूसा आलम के संबंधों और आईएसआई के साथ अरूसा के संबंधों की जांच के आदेश विधिवत रूप से जारी कर दिए। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने गुरुवार को जालंधर में यह एलान किया था कि सरकार अरूसा आलम के आईएसआई लिंक की जांच करेगी। रंधावा का कहना है कि कैप्टन चार-पांच साल से पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन का मुद्दा उठाते रहे हैं और बार-बार कहते रहे हैं कि राज्य को आईएसआई से खतरा है। इसलिए हम उनकी पाकिस्तानी महिला मित्र के आईएसआई के संबंधों की जांच भी करेंगे। कैप्टन किस आधार पर आईएसआई के खतरे की बात करते रहे हैं। उनके पास इस संबंध में क्या जानकारी है? 

इस बीच, सियासी हलकों में प्रदेश सरकार की ओर से अपनी ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व उनकी मित्र के खिलाफ जांच शुरू होने को दोनों पक्षों के लिए हानिकारक माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पक्षों के परस्पर उलझे रहने से अन्य दलों को लाभ पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed