फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain abhimanyu, bjp, bhartiya janta party, politics, haryana politics, haryana

'लोगों ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया'

Thu, 07 Apr 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
captain abhimanyu, bjp, bhartiya janta party, politics, haryana politics, haryana
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का वर्चस्व पूरे देश में बढ़ा है और लोगों के विश्वास ने ही पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। ये कहना है हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री के राजनह्म्तिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभिमन्यु ने केएमपी पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में यह परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी। इस परियोजना के सड़क का निर्माण राज्य सरकार ने अपने पैसे में किया है और दूसरे हिस्से का निर्माण भी साल के आखिर तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि केएमपी के निर्माण से दिल्ली में जाम की समस्या तो दूर होगी ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी। एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष नहीं है। पार्टी में कोई कार्यकर्ता निजी हित की बात नहीं उठाया और भाजपा में सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवाईएल पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल
एसवाईएल के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रुख पर कहा कि वह केवल राजनीति करते हैं। उन्हें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा और उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में फैसला देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed