कैप्टन ने बीसीसीआई को लिखा- अगर मुंबई में हो सकता आईपीएल मैच तो मोहाली में क्यों नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में मैच न कराने के बीसीसीआई के फैसले से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह असंतुष्ट हैं। उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई को पत्र भी लिखा है। कैप्टन ने लिखा कि अगर मुंबई में मैच हो सकता है तो मोहाली में क्या गलत है। जबकि मुंबई में रोजाना 9000 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं हम मोहाली में आवश्यक सावधानी बरतेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी कैप्टन ने बीसीसीआई के फैसले पर हैरानी जताई थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं आईपीएल के आगामी सत्र के लिए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के नाम पर विचार न किए जाने से आश्चर्यचकित हूं।
I have written to them (BCCI) saying if they can have a match in Mumbai, which has had 9,000 cases per day, then what's wrong with Mohali. We will take the necessary precautions: Punjab Chief Minister Amarinder Singh on IPL excluding Mohali as match venue pic.twitter.com/LPThoYBSIw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 8, 2021
मैं बीसीसीआई से आग्रह करता हूं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे लगे कि मोहाली आईपीएल की मेजबानी नहीं कर सकता है। हमारी सरकार कोविड के खिलाफ सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने में सक्षम है।