{"_id":"61797e02d87f393e30552fe9","slug":"capt-amarinder-singh-to-meet-amit-shah-in-new-delhi-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: आज दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, दोनों नेता कृषि कानूनों पर तलाशेंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: आज दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, दोनों नेता कृषि कानूनों पर तलाशेंगे समाधान
Thu, 28 Oct 2021 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:39 AM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर चर्चा करेंगे। राजनीतिक लिहाज से कैप्टन और शाह की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन कृषि कानूनों का समाधान निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को वह कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने के लिए दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के कृषि विशेषज्ञ और कुछ किसान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा है कि वह इसका समाधान निकाल सकते हैं। अभी तक किसान नेताओं की केंद्र के साथ चार अधूरी बैठकें हुई हैं लेकिन परदे के पीछे दोनों के बीच वार्ता चल रही है। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के समाधान के लिए कोई पूर्व-निर्धारित फॉर्मूला नहीं हो सकता है, बातचीत के दौरान कुछ सामने आएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और किसान दोनों ही कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट का अब समाधान चाहते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह अभी तक इस मामले में किसी भी किसान नेता से नहीं मिले हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि किसान नहीं चाहते हैं कि उनके आंदोलन में कोई राजनेता शामिल हो। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किसानों के आंदोलन को लेकर वार्ता कर चुके हैं।
विज्ञापन