फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh, Punjab CM, Zirakpur congress, Mohali news

जीरकपुर: कैप्टन अमरिंदर के सीएम बनने से वर्करों में खुशी की लहर

Fri, 17 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Fri, 17 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh, Punjab CM, Zirakpur congress, Mohali news
जीरकपुर में प्रदेश सचिव जसपाल सिंह के नेतृत्व में खुशी मनाते कांग्रेसी वर्कर। - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर हलका डेराबस्सी के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। वीरवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और लड्डू बांटे। 
विज्ञापन


पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव जसपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी वर्करों ने खुशी मनाई और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। जसपाल सिंह ने कहा कि अकाली दल के शासनकाल का आज पूरी तरह से अंत और पंजाब के सुनहरे भविष्य की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल द्वारा बीते दस वर्षों के दौरान लोगों के साथ जो धक्काशाही करते हुए जो झूठे पर्चे दर्ज करवाए गए थे, उनकी जांच करके खारिज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच करवाई जाएगी और भ्रष्टाचारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने नशे के व्यापारियों को अपनी दुकानदारी बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अब नशेड़ी पर नहीं, बल्कि नशा बेचने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को सख्त हिदायत दे दी है। इस मौके पर नेत्र सिंह नाभा, निरमल सिंह, बलदेव सिंह, हरचरण सिंह, जगतार सिंह भांखरपुर, सतनाम सिंह, रणजोध सिंह, बलजिंदर सिंह बल्ली, हरकिरत सिंह शैली संधू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed