{"_id":"611fd54f3a551e7b510e555b","slug":"capt-amarinder-singh-advised-party-leaders-to-discuss-sensitive-issues-with-me-first","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो टूक: सिद्धू के सलाहकारों को कैप्टन अमरिंदर की सलाह, कहा- उन मसलों पर न बोलें, जिनकी जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टूक: सिद्धू के सलाहकारों को कैप्टन अमरिंदर की सलाह, कहा- उन मसलों पर न बोलें, जिनकी जानकारी नहीं
Sun, 22 Aug 2021 08:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:42 PM IST
सार
बेअदबी मामले, अवैध खनन, शराब माफिया, ड्रग तस्करी के मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा प्रधान नवजोत सिद्धू के अलावा सांसद प्रताप बाजवा और कई अन्य विधायक समय-समय पर बयानबाजी करते रहे हैं। वहीं कई अन्य नेता भी अपनी ही सरकार को घेरने से नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा की गई बयानबाजी को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को दोनों सलाहकारों को जमकर लताड़ा। उन्होंने दोनों को ताकीद की कि उनकी घिनौनी और बुरी टिप्पणियों से राज्य के साथ-साथ देश की अमन-शांति व स्थिरता को भी ख़तरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिद्धू के दोनों सलाहकारों- डा. प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर सिंह माली को हिदायत दी कि वे प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक ही सीमित रहें और संवेदनशील मुद्दों पर बयानबाजी न करें। मुख्यमंत्री ने रविवार को यह प्रतिक्रिया डॉ. प्यारे लाल गर्ग द्वारा पाकिस्तान की निंदा करने पर उनसे (कैप्टन) किए गए सवाल और इससे पहले कश्मीर संबंधी मालविंदर माली की विवादास्पद बयानबाज़ी के संदर्भ में सामने आई है।
विज्ञापन
इन दोनों को सिद्धू ने हाल ही में अपना सलाहकार नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि माली ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विवादास्पद कार्टून पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद ही कैप्टन पर भी निशाना साधते हुए उनके निजी जीवन से जुड़े फोटो पोस्ट करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कश्मीर भारत का अटूट अंग था और अब भी है। उन्होंने कहा कि इसके उलट माली ने पाकिस्तान की हां में हां मिलाने वाला बयान दिया है, जो पूरी तरह देश विरोधी है। उन्होंने माली की निंदा करते हुए कहा कि ना सिर्फ अन्य पार्टियां बल्कि कांग्रेस द्वारा भी व्यापक रूप में निंदा किए जाने के बावजूद माली ने अपना बयान वापस नहीं लिया।
गर्ग द्वारा उनकी (कैप्टन) पाकिस्तान की आलोचना वाली टिप्पणी को पंजाब हित में ना बताने वाले बयान पर व्यंग्य कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू के सलाहकार ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्य ना सिर्फ हर पंजाबी बल्कि हर भारतीय जानता है कि पाकिस्तान हमारे लिए हमेशा खतरा रहा है।
मुख्यमंत्री ने गर्ग की टिप्पणी को तर्कहीन करार देते हुए कहा कि पंजाबी सैनिक सरहदों पर पाकिस्तान की समर्थन वाली ताकतों के हाथों जान गंवा रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि गर्ग शायद भूल गए हैं कि 80 और 90 के दशक में पाकिस्तान की सहायता प्राप्त आतंकवादियों के हाथों हज़ारों पंजाबियों को अपनी जान गंवानी पड़ीं, लेकिन ना मैं भूला और ना ही पंजाब के लोग भूले हैं। पाकिस्तान के खतरनाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए हम अपनी लड़ाई जारी रखते हुए हर प्रयास इस्तेमाल करेंगे।
अपने सलाहकारों पर लगाम लगाएं सिद्धू: कैप्टन
कैप्टन ने माली और गर्ग के बयानों पर हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि यह बयान पाकिस्तान और कश्मीर संबंधी भारत और कांग्रेस पार्टी की पॉजिशन के बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान को अपने सलाहकारों द्वारा भारत के हितों को और नुकसान पहुंचाने से पहले उन पर लगाम
लगाने के लिए कहा।
इसके साथ ही कैप्टन ने सिद्धू से भी कहा है कि वे अपने सलाहकारों को प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक सीमित रखें और उन मसलों पर न बोलने दें, जिनके बारे में उन्हें थोड़ी-बहुत या फिर बिल्कुल ही जानकारी नहीं है। कैप्टन ने कहा कि इन सलाहकारों को अपनी टिप्पणियों के निकलने वाले अर्थों की भी समझ नहीं है।