फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capital Complex Chandigarh will be Open Soon

चंडीगढ़ में कैपिटल कांप्लेक्स को लेकर बड़ी गुड न्यूज

Wed, 18 Feb 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
Capital Complex Chandigarh will be Open Soon

शहर के स्टूडेंट्स अब चंडीगढ़ के इतिहास से जुड़े कैपिटल कांप्लेक्स को करीब से जान सकेंगे। यूटी प्रशासन मार्च से आम जनता के लिए इसे खोल देगा। टूरिस्ट कैपिटल कांप्लेक्स के आसपास बनी कई अन्य इमारतों को भी देख सकेंगे।

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने बताया कि शहर के स्टूडेंट्स ने शायद ही कभी कैपिटल कांप्लेक्स को देखा हो। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल और कालेज स्टूडेंट्स के लिए कैपिटल कांप्लेक्स ट्रिप के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूटी के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मार्च तकइसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। यहां पर हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास इवेंट होते हैं। बता दें कि आतंकवाद के समय से कैपिटल कांप्लेक्स बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैपिटल कांप्लेक्स में लगेंगी स्पेशल एलईडी लाइट्स
कैपिटल कांप्लेक्स को प्रशासन टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर प्रमोट करेगा। जानकारी अनुसार, कैपिटल कांप्लेक्स और उसके साथ लगती पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा की बिल्डिंग पर खास एलईडी लाइट्स लगवाई जाएंगी।

रॉक गॉर्डन के चारों तरफ लाइटें लगवाकर इसे खूबसूरत बनाया जाएगा। भविष्य में कैपिटल कांप्लेक्स पर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे।

कैपिटल कांप्लेक्स कार्बूजिए का मास्टर पीस
सेक्टर-1 स्थित कैपिटल कांप्लेक्स ली कार्बूजिए और उनकी टीम द्वारा तैयार आर्किटेक्ट का मास्टर पीस माना जाता है। कार्बूजिए द्वारा कैपिटल कांप्लेक्स में तैयार ओपन हैंड ह्यूमन बॉडी पर आधारित है।

कार्बूजिए ने कैपिटल कांप्लेक्स को शहर का सिर, सेक्टर-17 स्थित सिटी सेंटर को सिटी हार्ट गार्डन और लेजर वैली को शहर का दिल के तौर पर दर्शाया है।

शहर को बनाएंगे टूरिस्ट डेस्टीनेशन   
विजय देव ने बताया कि शहर को टूरिस्ट डेस्टीशन बनाने के लिए कई नए प्रयास किए जा रहे हैं। कैपिटल कांप्लेक्स में एंट्री के लंबे प्रोसेस के कारण विदेशी सैलानी नहीं जा पाते। 40 से 100 के ग्रुप का एंट्री पास बन सकेगा।


विजिटर के साथ सिक्योरिटी गार्ड और एक गाइड भी साथ होगा। दिन में तीन से चार ग्रुप को ही एंट्री पास मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में प्रशासन चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर के स्टूडेंट्स की भी मदद लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed