फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   campaign of administration against illegal factories and encroachment

सरकारी जमीन पर चल रहीं अवैध फैक्टरियों के खिलाफ अभियान

Sat, 09 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
campaign of administration against illegal factories and encroachment
अतिक्रमण - फोटो : demo pics

सरकारी जमीन पर कई अवैध कंस्ट्रक्शन फैक्टरियां चल रही हैं। बहुत से ठेकेदार सेक्टरों में खाली पड़ी सरकारी जमीन का दोहन कर खूब चांदी कूट रहे हैं। इतना ही नहीं इन ठेकेदारों ने अपनी लेबर के रहने के लिए झुग्गियों के झुंड तक बना दिए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सभी ठेकेदार सरकारी टेंडर लेकर काम कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसी अवैध फैक्टरियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-54 में चल रही पेवरब्लॉक बनाने की फेक्टरी को हटाया गया। इसी सेक्टर में चल रही टाइल बनाने की फेक्टरी को भी हटाया गया। इसके अलावा लुक तैयार करने के लिए भी सड़क किनारे ही कब्जा जमा रखा था। एस्टेट ऑफिस की एंफोर्समेंट विंग ने दल बल के साथ पहुंचकर मौके से इन अवैध फैक्टरियों को हटवाया।
विज्ञापन


टीम ने फैक्टरी से ट्रैक्टर, जेनरेटर और कई अन्य सामान भी जब्त कर लिया। ठेकेदारों ने फेक्टरी लेबर के लिए मौके पर ही कई झुग्गियां भी बना रखी थी। जिन्हें हटा दिया गया। एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें सरकारी ठेकेदारों द्वारा अवैध फैक्टरी लगाने के मामले सामने आए हैं। ऐसी फैक्टरियों को तुरंत प्रभाव से हटाया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे ठेकेदारों की सूची भी तैयार की जा रही है। ताकि आगे इन ठेकेदारों को टेंडर न दिया जाए।


सेक्टर-56 में तोड़ी मजार
एंफोर्समेंट विंग ने सेक्टर-56 में अवैध तौर पर बनी मजार को भी हटाया। इसी सेक्टर से 8 अवैध झुग्गियों को भी हटाया। इसके अलावा भी सेक्टर में कई जगह कब्जे हटाने का अभियान चला। शुक्रवार को कुल 30 से अधिक झुग्गियां हटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed