फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Camp will be organized for wrestlers of Khelo India

खेलो इंडिया के पहलवानों के लिए लगेगा कैंप, शामिल नहीं होने पर होगी कार्रवाई

Mon, 09 Sep 2019 02:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Camp will be organized for wrestlers of Khelo India
खेलो इंडिया - फोटो : social media

खेलो इंडिया के तहत भारतीय कुश्ती संघ पहलवानों के लिए नेशनल कैंप शुरू कर रहा है। यह कैंप 16 सितंबर से शुरू किया जाएगा, जिसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के 143 पहलवानों को शामिल किया जाएगा। इसमें अंडर 15 में नेशनल स्तर पर पदक जीतने वाले सभी पहलवानों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए चयनित पहलवानों को सभी कागजात जमा करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही चेतावनी जारी कर दी गई है कि नेशनल कैंप में कोई पहलवान शामिल नहीं होना चाहता है तो उसे पहले ही बताना होगा। उसने कैंप के समय बताया और वह बिना बताए गायब हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह खेलो इंडिया के कैंप को लेकर भी भारतीय कुश्ती संघ सख्त हो गया है। 
विज्ञापन


खेलो इंडिया के सहारे बेहतर खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए काम किया जा रहा है, जिससे वह सीनियर में खेलने तक खेल की हर बारीकी को सीख सके। जिससे देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीते जा सके। इसके लिए ही खेलो इंडिया के तहत पहलवानों का नेशनल कैंप शुरू किया जा रहा है। यह कैंप 16 सितंबर से शुरू होगा, जिसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और इसके लिए पहलवानों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें अंडर-15 के सभी वर्गों के साथ ही कैडेट पहलवानों को शामिल किया जाएगा। जिससे 143 पहलवानों की लिस्ट नेशनल कैंप के लिए तैयार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी पहलवानों को चेतावनी जारी की गई है कि अगर किसी को नेशनल कैंप में शामिल नहीं होना है तो उनको पहले ही सूचना देकर कैंप की सूची से अपना नाम हटवाना होगा। क्योंकि उसके बाद उसकी जगह अन्य किसी पहलवान को शामिल किया जाएगा। वह नाम नहीं हटवाता है और वह कैंप में शामिल नहीं होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के सख्त आदेश जारी करने से पहलवानों को परेशानी में डाल दिया है। 


लड़कों के फ्री स्टाइल में अंडर-15 में 40 पहलवान तो कैडेट में 12 पहलवान रहेंगे, ग्रीको रोमन में 40 पहलवान तो कैडेट में 11 पहलवान रहेंगे। इस तरह ही कैंप में 40 महिला पहलवानों को शामिल किया जाएगा। इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब आदि के पहलवान शामिल है। -विनोद तोमर, ज्वाइंट सेक्रेटरी, भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed