{"_id":"e681d6f00039f1dc761eed62fedbce19","slug":"call-on-helpline-number-for-child-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल शोषण होता नजर आए तो ये नंबर मिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल शोषण होता नजर आए तो ये नंबर मिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Sep 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
यदि आपके सामने किसी बच्चे के साथ कोई शोषण या फिर अत्याचार हो रहा है तो चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम तुरंत एक्टिव हो जाएगी और उसकी मदद की कोशिशें शुरू कर देगी।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन की काउंसलर कमलेश शर्मा ने बताया कि संस्था की कोशिश है कि बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम कसी जाए। उन्होंने बताया कि उनकी चाइल्ड लाइन की हेल्पलाइन 24 घंटे खुली रहती है। 300 से ज्यादा शहरों में यह संस्था काम कर रही है। इस संस्था का कार्यालय चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित करुणा सदन में स्थित है।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों की संस्था करेगी मदद
- यदि कोई बच्चा अकेला और बीमार हो, उसके पास इलाज के लिए पैसे न हो।
- किसी बच्चे का घर, स्कूल या काम पर शोषण हो रहा हो
- कोई खोया हुआ बच्चा आपको मिले
- किसी बच्चे को भावनात्मक मार्गदर्शन और सहारे की जरूरत हो
- कोई बिछड़ा हुआ बच्चा अपने घर जाना चाहता हो
- यदि किसी बच्चे के साथ दुर्घटना हो जाए और उसकी कोई मदद न कर रहा हो