फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   call center in chandigarh for laberours

पहली बार, यहां मजदूरों के लिए कॉल सेंटर शुरू होगा

Mon, 23 Nov 2015 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Nov 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
call center in chandigarh for laberours

स्थायी व अस्थायी कर्मचारी अब शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे। पहली बार, उनके लिए कॉल सेंटर शुरू होगा। शोषण के खिलाफ कर्मचारी आवाज बुलंद कर सकेंगे। खासकर अस्थायी तौर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


कर्मचारियों का किसी भी तरह से शोषण न हो इसके लिए प्रशासन कॉल सेंटर स्थापित करने जा रहा है। पहली बार इस तरह का कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। लेबर डिपार्टमेंट के इस कॉल सेंटर पर कर्मचारी शिकायत तो कर ही सकेंगे, साथ में अपने अधिकारों की जानकारी भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


लेबर से जुड़ी हर समस्या यहां सुनी जाएगी। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा दिक्कतें डीसी रेट और पीएफ को लेकर होती है। बहुत से डेलीवेज कर्मचारियों से हस्ताक्षर तो डीसी रेट पर करवाए जाते हैं लेकिन पैसे कम दिए जाते हैं। पीएफ भी कटता जरूर है लेकिन वह कर्मचारियों को मिल नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी बहुत सी शिकायतें लेबर डिपार्टमेंट के पास आती रही हैं। कॉल सेंटर पर शिकायत देने वाले कर्मचारी की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी ताकि उसकी नौकरी प्रभावित न हो।

मजदूरों का जमकर शोषण होता है। उनकी कहीं सुनवाई तक नहीं होती। कॉल सेंटर स्थापित करने की सोच काबिले तारीफ है। लेकिन कॉल सेंटर पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निदान भी होना चाहिए। मजदूरों की सुविधाएं निरंतर कम हो रही हैं। इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

- सज्जन सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी, निर्माण मजदूर यूनियन

लेबर से जुड़ी बहुत शिकायतें रहती हैं। नौकरी पर असर के डर से शोषण के खिलाफ आवाज दबी रह जाती है। लेबर डिपार्टमेंट जल्द कॉल सेंटर स्थापित करेगा जहां आने वाली शिकायतों के आधार पर छापामारी की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी होगी। लेबर को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी।
- जितेंद्र यादव, लेबर कमिश्नर, चंडीगढ़ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed