फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cable theft from BSNL's duct in Chandigarh

बीएसएनएल की डक्ट से केबल चोरी

Fri, 28 May 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Cable theft from BSNL's duct in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित निर्माण सदन के पास से चोरों ने बीएसएनएल की केबल चोरी कर ली। इस बारे में बुधवार दोपहर बाद पता चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

केबल चोरी होने से सेक्टर-32 और 33 की दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जीएमसीएच-32 का अंदरूनी एक्सचेंज भी बंद हो गया है। इससे अस्पताल की इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है। ई-मेल आना-जाना बंद हो गया है। इंटरकाम सेवा बंद हो गई। बता दें कि सेक्टर-32 और 33 में कई सरकारी विभाग हैं। सेक्टर-32 में जीएमसीएच के अलावा सर्वे ऑफ इंडिया, निर्माण सदन और अकाउंटेंट जनरल का दफ्तर है। चोरी के बाद 1500 कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। वहीं, बीएसएनएल लाइन शुक्रवार तक ठीक होने की उम्मीद है। चोरों ने 1200 पेयर के 2 और 400 पेयर का एक केबल चोरी किया है। इसकी लंबाई 5 मीटर है। यह केबल निर्माण सदन के पास डक्ट से काटी गई है।
विज्ञापन

चोरी का ऐसे पता चला
बुधवार दोपहर बाद टेलीफोन काम न करने की शिकायतें आनी शुरू हुईं। अमूमन एक एरिया से पूरे दिन में 10 से 15 शिकायतें आती हैं, जब अधिक शिकायतें आईं तो फॉल्ट चेक किया गया। इसमें पता चला कि सेक्टर-33 के निर्माण सदन के पास की डक्ट से केबल चोरी हो गई है। विभागीय अधिकारी के अनुसार चोरी गए केबल की कीमत 50 हजार रुपये है, लेकिन इसे ठीक करने पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का खर्च आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-4 के टेलीफोन एक्सचेंज के पास से भी हो चुकी है चोरी
इससे पहले अप्रैल महीने में चोरों ने सेक्टर-4 स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे सेक्टर-10 के पेट्रोल पंप के ठीक सामने जेसीबी मशीन लगाकर बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी कर ली थी। चोर सेक्टर 4 से 800 पेयर की 400 मीटर और 800-800 पेयर की 200 मीटर केबल चुरा ले गए थे। यह चोरी उस समय हुई थी, जब शहर में नाइट कर्फ्यू था। इसके लिे करीब चार घंटे जेसीबी से खुदाई की गई थी। चोरी गए केबल की कीमत 15 लाख रुपये थी।

क्या कहते हैं अधिकारी
बीएसएनएल की केबल चोरी हो गई है। इससे सेक्टर-32 व 33 के काम प्रभावित हुए हैं। जीएमसीएच-32 का काम अधिक प्रभावित हुआ है। पुलिस में शिकायत दे दी गई है। शुक्रवार तक सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
-एमसी सिंह, महाप्रबंधक, बीएसएनएल, चंडीगढ़ एवं रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed