{"_id":"63125be765c81b310e484a86","slug":"by-bluffing-the-elderly-the-thug-got-rs-4-80-lakh-deposited-in-the-account-chandigarh-news-pkl4612218152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को झांसा देकर ठग ने खाते में डलवा लिए 4.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को झांसा देकर ठग ने खाते में डलवा लिए 4.80 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-37 निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग से शातिर ठगों ने 4 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित जगदीश ने बताया कि उसका बेटा कनाडा में रहता है। उसे 6 जुलाई को अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने पंजाबी में बात करते हुए कहा कि अंकल में कनाडा से चीमा बोल रहा हूं। आरोपी ने झांसा देकर बुजुर्ग को अहसास करवा दिया कि वह उनके परिवार का करीबी है और बेटे का खास दोस्त है। बुजुर्ग आरोपी के झांसे में आ गए। आरोपी ने उनसे कहा कि वह एक होटल में दोस्तों के साथ बैठा था जहां दूसरी टेबल पर बैठे कनाडा के एक नागरिक ने सिख धर्म के बारे में टिप्पणी की। इससे नाराज मेरे एक दोस्त ने कनाडा के नागरिक के सिर पर बोतल उठाकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी के बैंक खाते भी सीज कर दिए हैं। आरोपी ने कहा कि उसकी जमानत के लिए मदद चाहिए। जमानत में दो लाख 40 हजार रुपये लगेंगे।
बॉक्स
आरोपी ने साथी का नंबर दिया, बुजुर्ग ने दो लोगों की जमानत के भेजे रुपये
आरोपी ने बुजुर्ग से कहा कि अंकल अमृतसर निवासी कुलवंत सिंह उसकी जमानत का इंतजाम कर रहे हैं। आप उनसे ही बात कर लें। आरोपी ने कुलवंत का नंबर भेजकर बात करने के लिए कहा। पीड़ित ने कुलवंत से पांच मिनट तक बात की। आरोपी ने कहा कनाडा निवासी वकील जगमोहन सिंह नंदा उनकी बेल करवा रहे हैं। उसने एक खाता नंबर भी बुजुर्ग को भेज दिया। बुजुर्ग उसकी बातों में आ गया और चीमा व उसके एक दोस्त की जमानत के लिए चार लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बुजुर्ग ने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला यह लोग ठग हैं।
बॉक्स
शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का झांसा देकर 10 लाख ठगे
सेक्टर-11 निवासी नीरा कुमार ने बताया कि सेक्टर-9 स्थित एक कंपनी में एडवाइजर के तौर पर काम करने वाले ललित कुमार ने उसके साथ पैसे निवेश करने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का झांसा दिया। कहा कि वह 15 से 20 प्रतिशत मुनाफा उसके घर पहुंचता रहेगा। पीड़ित ने झांसे में आकर उसे 10 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी ने न तो उसका डीमैट खाता खुलवाया और न ही रुपये वापस किए। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।