{"_id":"0bf1f1fb56d6de32f54e2e1556425d6f","slug":"businessmans-are-in-terror-due-to-chandigarh-building-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-17 में आग से सहमें ट्राइसिटी के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-17 में आग से सहमें ट्राइसिटी के व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Jun 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-17 की आरसीसी बिल्डिंग में आग की घटना से ट्राइसिटी के व्यापारी सहम गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि आग से सेफ्टी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
सेक्टर-17 में कई इमारतें खस्ता हो चुकी है। इनकी मेंटीनेंस की सुध नहीं ली जा रही।
- संजीव चड्ढा, सेक्टर-17 मार्केट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट
एयर कंडीशनर का प्लांट बेसमेंट में नहीं होना चाहिए। ज्यादा समस्या इसी वजह से हुई। एयर कंडीशनर के प्लांट को ऊपर लगाना चाहिए।
- चरंजीव सिंह, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष
फायर सेफ्टी के इंतजाम न होने का नतीजा इस बिल्डिंग को भुगतना पड़ा। चंडीगढ़ के सभी सेक्टरों में पार्किंग फुल रहती है और सड़कों पर ट्रैफिक भी। चंडीगढ़ माडर्न सिटी है। मार्केट में अगर पहले से ही फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम होते तो इतना बड़ा हादसा न होता।
विज्ञापन
- सुभाष नारंग, व्यापारी सेक्टर-22
जो स्थिति बनी है उससे व्यापारियों की सुरक्षा दांव पर है। इससे पहले भी आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं और हालत ऐसी ही रही तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। चंडीगढ़ की सभी मार्केट्स में फायर सेफ्टी के इंतजामों की नियमित जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
- प्रदीप मल्होत्रा, व्यापारी सेक्टर-22