फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus overturned filled with devotees in Ropar

श्री कीरतपुर साहिबः श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत और कई हुए घायल

Sun, 23 Jun 2019 11:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned filled with devotees in Ropar
श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई - फोटो : अमर उजाला

दरगाह पीर सांई बुढन शाह पर नतमस्तक होने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरीदकोट की बस्ती शहीद बलविंद्र सिंह नगर से एक परिवार के पांच भाई अपनी माता की अस्थियां लेकर सगे संबंधियों के साथ गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के पास बने अस्थिघाट में विसर्जित करने आए हुए थे।
विज्ञापन


सुबह अस्थियां विसर्जित करने के बाद दरगाह पीर सांई बुढन शाह में माथा टेकने के बाद लौटते हुए बस के गेयर में तकनीकी खराबी हो गई। बस चालक ने पुरुषों को धक्का लगाने को कहा। महिलाएं और बच्चे बस में सवार थे। ढलान में धकेलने के बाद बस असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। पलटने से महिलाएं व बच्चे बस के नीचे दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कल्याणपुर के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा। रास्ते में महिला बलजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह राजू की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिए गए। अन्य घायलों का इलाज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहा है। 

मौके पर थाना प्रभारी श्री कीरतपुर साहिब सन्नी ख्न्ना ने पुलिस पार्टी सहित लोगों की मदद की। डीसी सुमित जांरगल ने घटनास्थल व अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतक के परिवार को एक लाख व घायलों को 25  हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया।


हादसे में भीमा, बलजिंदर कौर, अरशदीप कौर, प्रितपाल कौर, रविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, रमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर, पवनदीप कौर, सुरिंदर कौर, निर्मल कौर, रणजीत कौर और जसविंदर कौर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed