फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus accident in punjab, 24 passenger injured

बरनाला में बस-ट्रक में भिड़ंत, 24 यात्री घायल

Tue, 24 Jun 2014 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Tue, 24 Jun 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
bus accident in punjab, 24 passenger injured

पंजाब के बरनाला में रायकोट रोड पर सोमवार देर रात कस्बा महिलकलां के पास ट्रक और टूरिस्ट बस की सीधी टक्कर में बस में सवार करीब 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. जसबीर सिंह औलख ने बताया कि घायलों में सीता राम, राजदीप कौर, हरपाल सिंह, ममता रानी, मनजीत सिंह, बख्तावर सिंह, तिलक राज, सुभाष कुमार बस चालक, भगीरथ कंडक्टर, गुरप्रीत सिंह, गुरबख्श सिंह, सतनाम कौर, महिक और दो छोटे बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


चालक सुभाष कुमार, सतनाम कौर, बख्तावर सिंह को गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि यह बस हर रोज नाइट सर्विस पर लुधियाना से जयपुर के लिए चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed