{"_id":"4df8143075db58d697113a6688e0a191","slug":"burail-jail-break-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस रात आतंकी फरार हुए, बिजली कट लगा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस रात आतंकी फरार हुए, बिजली कट लगा था
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
बुड़ैल जेल ब्रेक केस में शुक्रवार को जेल में जनरेटर आपरेटर के रूप में कार्यरत रहे प्रकट सिंह ने जिला अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए। उसने बताया कि जिस रात आतंकी फरार हुए थे उस रात को बिजली कट लगा था।
इसके बाद उसने यह जनरेटर चालू किया था। जनरेटर चालू करने की उसने लॉग बुक में एंट्री भी की थी मगर वह रिकार्ड अब उसके पास नहीं है। घटना के बाद उसे जेल प्रबंधन ने निकाल दिया था।
मामले में प्रकट के अलावा पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल के बयान दर्ज हुए। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 13 दिसंबर की तारीख तय की है।
केस में बुड़ैल जेल के वार्डन और अधिकारी समेत दर्जन भर से अधिक आरोपी हैं। इसके अलावा शुक्रवार दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद आतंकी जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह भ्योरा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए।