फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper Recruitment in Haryana government job, apply online

बनिए सरकारी अफसर, 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Wed, 30 Apr 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
Bumper Recruitment in Haryana government job, apply online

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ग्रुप दो अफसरों के 318 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन 27 मई तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हरियाणा के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रूप से निशक्त, सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और विशेष पिछड़ा वर्ग के लोगों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन

इन विभागों में हैं पद खाली

Bumper Recruitment in Haryana government job, apply online

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों में सहायक खजाना अधिकारी के 11, हरियाणा वन सेवा ग्रुप-बी के 6, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता (सिविल) के 44, मेकैनिकल के दो, कर्मचारी राज्य बीमा हेल्थ केयर विभाग में हरियाणा सिविल चिकित्सा सेवा के 88 पद के ‌िललिए आवेदन मांगे गए हैं।

वहीं अक्षय ऊर्जा विभाग में परियोजना अधिकारी के 4, बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी के 28, हरियाणा फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मधुबन करनाल में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विस्फोटक) एक, साइबर फोरेंसिक सहायक निदेशक साइबर एक, कर्मचारी राज्य बीमा हेल्थ केयर विभाग में चिकित्सा अधिकारी ग्रुप-ए के 9, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पशु चिकित्सक के 123 पद शामिल हैं।

इन नंबर और वेबसाइट पर मिलेगी ज्यादा जानकारी

Bumper Recruitment in Haryana government job, apply online
ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद 6 जून को शाम चार बजे तक स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की किसी भी शाखा में शुल्क जमा करवाया जा सकेगा। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।

अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.hpsc.gov.in या www.hpsconline.in  पर उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस पर टेलीफोन नंबर 0172-2560754 से भी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed