फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper recruitment in army, schedules

सेना में खुली भर्ती शुरू, डाक्यूमेंट के साथ यहां पहुंचें

Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
bumper recruitment in army, schedules

गुरु नानक स्टेडियम में आर्मी की खुली के लिए सेना ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बारिश के बावजूद स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी इंतजाम मुकम्मल हैं। मंगलवार देर रात से ही बुधवार 04 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी जुटने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान सैन्य अफसरों की पैनी नजर नशा करने वाले युवाओं पर रहेगी। इसके लिए बाकायदा एक ड्रग चेकिंग सेंटर भी स्थापित किया गया है।

एआरओ हेडक्वार्टर रिक्रूटमेंट पंजाब व जेएंडके के डायरेक्टर एसके निकम ने बताया कि हर युवा की ड्रग जांच नहीं होगी। सिर्फ उस अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा जिस पर सैन्य अधिकारियों को शक होगा। संदिग्ध पाए जाने वाले युवक को हर हाल में इस जांच से गुजरना ही पड़ेगा। भर्ती बोर्ड के पंजाब और जेएंडके के एसएमओ उनके यूरिनेल सैंपल लेकर उसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल

bumper recruitment in army, schedules

उन्होंने बताया कि जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर के युवा सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट व क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

शहीद भगत सिंह नगर और जालंधर के आवेदकों की स्क्रीनिंग 04 फरवरी, दसूहा (होशियारपुर) के आवेदकों की स्क्रीनिंग 05 फरवरी, होशियारपुर तहसील की 06 फरवरी, मुकेरियां तहसील की 07 फरवरी, गढ़शंकर (होशियारपुर) तहसील की 08 फरवरी और कपूरथला व आउटसाइडर सेक्शन कैटेगिरी की स्क्रीनिंग 09 फरवरी को होगी।

डायरेक्टर के बताया कि बारिश की वजह से भर्ती प्रक्रिया में कोई व्यवधान नहीं पड़ेगा। आर्मी की ओर से भर्ती प्रक्रिया के सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उनके अनुसार प्रतिदिन करीब 4000 के करीब युवाओं के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed