{"_id":"56f964ca4f1c1b526df0040c","slug":"bsp-rally-in-sardulgarh-on-14-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के गढ़ में 14 अप्रैल को हुंकार भरेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के गढ़ में 14 अप्रैल को हुंकार भरेगी बसपा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी अब बादलों के गढ़ में हुंकार भरेगी। पार्टी डॉ. बीआर अंबेदकर के जन्मदिन पर 14 अप्रैल को मानसा जिले के सरदूलगढ़ हलके में बड़ी रैली करेगी। इसमें राज्यभर से वर्कर शामिल होंगे।
विज्ञापन
पंजाब में बसपा का आधार लगातार गिर रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में पार्टी का वोट प्रतिशत 4.29 से गिर कर 1.91 प्रतिशत पर पहुंच गया था। बसपा का गढ़ दोआबा में ही माना जाता है। वहां भी पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का जनाधार काफी खिसक गया था।
विज्ञापन
अभी तक बसपा ने अपनी सारी बड़ी रैलियां और कार्यक्रम दोआबा में ही किए हैं। हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली भी दोआबा में ही हुई थी। अब पार्टी ने दोआबा से बाहर निकल कर मालवा में आधार मजबूत करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में पार्टी 14 अप्रैल को सरदूलगढ़ में बड़ी रैली करने जा रही है। यह इलाका अकालियों का गढ़ माना जाता है। यहां बसपा व्यवस्था परिवर्तन रैली कर अपनी ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, यह राज्यस्तरीय रैली होगी, लेकिन ज्यादातर वर्करों को मालवा के जिलों से ही लाया जाएगा। पार्टी ने पंजाब को तीन जोन में बांटा है, जिनमें से फिरोजपुर जोन में मालवा की 28 विधानसभा सीटें हैं। इन हलकों के पदाधिकारियों पर रैली में भीड़ जुटाने की विशेष जिम्मेदारी होगी।
हर हलके से बनेंगे 4-4 दावेदारों के पैनल
हाल ही में बसपा की नेशनल कांफ्रेंस दिल्ली में हुई थी। इसमें पार्टी प्रधान मायावती ने पंजाब के नेतृत्व को स्पष्ट कहा है कि वे चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। हर विधानसभा हलके से चार-चार दावेदारों के पैनल बनाए जाएं। उसके बाद मायावती की देखरेख में उम्मीदवार फाइनल किए जाएंगे।
पंजाब प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने पंजाब के पदाधिकारियों से कह दिया है कि रैली की तैयारी के साथ-साथ वे दावेदारों के पैनल भी तैयार करें ताकि 14 अप्रैल के बाद जल्द से जल्द उम्मीदवार फाइनल कर दिए जाएं।