{"_id":"c664c7a1115e5732c6a19b31e6bda83a","slug":"bsnl-special-offers-for-customers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने ग्राहकों को दिए खास ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ने ग्राहकों को दिए खास ऑफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल पंजाब सर्कल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए खास ऑफर दिया है। पंजाब सर्कल के चीफ जीएमटी आरसी हुड्डा ने बताया कि त्योहार पर ग्राहकों के लिए कई स्कीम लांच की गई हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल ने 220, 330 और 550 रुपये के टॉप अप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम दिया है। 60 दिन तक स्कीम की वेलिडिटी रहेगी।
एक स्कीम के तहत 660 रुपये के रिचार्ज पर 770, 1100 रुपये के रिचार्ज पर 1220 और 3000 के रिचार्ज पर 3300 रुपये का टॉप टाइम दिया जाएगा। हुड्डा के अनुसार बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पेमेंट सहित कई अन्य सुविधाएं भी शुरू की हैं।
विज्ञापन