{"_id":"61e9a9efe476dca2d113e7d3daf02a5a","slug":"bsnl-service-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां ठप हो गई है बीएसएनएल की सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां ठप हो गई है बीएसएनएल की सर्विस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 30 Mar 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तीन प्राइम फेजों के सैकड़ों घरों में लगे लैंड लाइन फोन और इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गए हैं। वजह है अंडरग्राउंड लाइन में आई खराबी। शनिवार को जैसे ही मामला बीएसएनएल के अधिकारियों के ध्यान में आया।
अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत इंजीनियरों और मुलाजिमों की टीम को भेजकर पहले फाल्ट वाली जगह तलाशी गई। फिर मरम्मत काम का शुरू किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सब कुछ सही रहा, तो रविवार तक सारे फोन बहाल कर दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक गत दिनों से हो रही बारिश के कारण फेज-3-5 की लाइटों से मदनपुरा की तरफ जा रही सड़क किनारे अंडरग्राउंड लाइन में पानी पहुंच गया था। पानी लाइन के ज्वाइंट कनेक्शन में पहुंच गया। इसके बाद एक-एक करके फेज-छह, एक और दो के 800 टेलीफोन एवं इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गए।
विज्ञापन
वैसे इलाको से काफी दिनों से शिकायतें आ रही थीं। लेकिन शनिवार को काफी संख्या में लोग एक्सचेंज पहुंचे। जैसे ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा। विभाग ने तुरंत इंजीनियरों को आदेश दिए कि लाइन की खराबी तलाशी जाए।
इस दौरान वर्टिकल लाइन चैक की गई। टीम को फॉल्ट मिला और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान दो जगह पर नए सिरे से लाइन डाली जा रही हैं।
कई सरकारी दफ्तर भी फंसे परेशानी में
इसी लाइन से फेज-1 स्थित कई सरकारी दफ्तरों के फोन भी चलते हैं। लाइन में आई खराबी से उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कई ऑन लाइन बिजनेस करने वाले भी इसके चलते परेशानी में आ गए हैं। बच्चों की स्टडी भी प्रभावित हो रही है।
कुछ समय पहले चोरी हुई थी केबल
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले इस इलाके में टेलीफोन की केबल चोरी हो गई थी। इसके बाद कई दिनों तक लोगों को कई दिनों तक परेशानी उठानी पड़ी थी। इससे पहले फेज-5 में टेलीफोन केबल चोरी होने का मामला सामने आ चुका है।