फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF shoots down drone carrying heroin along border in Punjab 

तस्करी का प्रयास नाकाम: बीएसएफ ने अमृतसर में गिराया पाकिस्तान से आ रहा ड्रोन, नौ पैकेट हेरोइन बरामद

Mon, 09 May 2022 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 May 2022 10:40 AM IST
सार

बीएसएफ ने कहा कि उसने ड्रोन से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए, जिससे सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। 

विज्ञापन
BSF shoots down drone carrying heroin along border in Punjab 
अमृतसर में बीएसएफ ने गिराया ड्रोन। - फोटो : ANI

विस्तार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 144 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से रविवार रात भारतीय क्षेत्र दाओके-भरोवाल में घुसे ड्रोन को गिरा दिया। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनने पर बीएसएफ जवानों ने 9 राउंड फायर किए तो यह ड्रोन भारतीय क्षेत्र में गिर गया। इसके तुरंत बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान में एक हैक्साकाप्टर ड्रोन और 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी सोमवार को बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

विज्ञापन


बीएसएफ के डीआईजी सिंह ने बताया कि अभी तक बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में चार ड्रोन मार गिराए है। लेकिन यह पहली बार है जब बीएसएफ ने ड्रोन के साथ 10 किलो हेरोइन भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की 144 बटालियन के जवान सीमा पर कंटीली तारों के पास गश्त कर रहे थे। जवानों ने भारतीय क्षेत्र में बीओपी दाओके और भरोपाल इलाका में घुसे एक ड्रोन की आवाज सुन कर नौ राउंड फायर किए। इसके साथ ही बीएसएफ ने रोशनी करने के लिए इलुमिनेशन बम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


बीएसएफ के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि जवानों ने तुरंत इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। जवानों ने इस दौरान सामान्य साइज से एक बड़ा हैक्साकॉप्टर ड्रोन, जिस पर ज्यादा दूरी करने के लिए चार अतिरिक्त बैटरियां लगाई गई थी, बरामद किया गया। ड्रोन के साथ टंगा काले रंग का बैग मिला, जिसे खोले जाने पर उसके अंदर से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। ड्रोन के साथ एक बोरी भी पकड़ी है, जिसके ऊपर से मार्क हटाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर उन्हें पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन आने का विरोध जताया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ड्रोन को मार गिराने और हेरोइन पकड़ने में हिस्सा लेने वाले जवानों और अधिकारियों को इनाम देने के लिए उनके नाम ऊपर भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed